logo-image

मुंबई में इस तारीख को होगी #DeepVeer की रिसेप्शन पार्टी, रणबीर-अनुष्का भी होंगे शामिल?

बॉलीवुड के नंबर वन स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब सभी को रिसेप्शन पार्टी का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'दीपवीर' दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए बेंगलुरू और फिल्मी हस्तियों के लिए मुंबई में ग्रैंड पार्टी देंगे।

Updated on: 16 Nov 2018, 09:42 PM

मुंबई:

बॉलीवुड के नंबर वन स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब सभी को रिसेप्शन पार्टी का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'दीपवीर' दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए बेंगलुरू और फिल्मी हस्तियों के लिए मुंबई में ग्रैंड पार्टी देंगे। बता दें कि दीपिका-रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर को कोंकणी और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी की।

खबरों के अनुसार, 21 नवंबर को बेंगलुरू में दीपिका के होम टाउन पर रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। इसमें दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे।

इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड से लेकर कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की एक और नई तस्वीर आई सामने, आपने देखी?

फैंस की निगाहें मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी पर है, क्योंकि इसमें जाने-माने लोग शरीक होंगे। बताया जा रहा है कि मेहमानों की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर समेत तमाम फिल्मी हस्तियों के नाम शामिल हैं।

पहले कहा जा रहा था कि रणवीर और दीपिका, रणबीर और अनुष्का को रिसेप्शन पार्टी में नहीं बुलाएंगे, क्योंकि इन चारों का एक-दूसरे से अतीत में रिश्ता रहा है। रणवीर ने अनुष्का शर्मा को डेट किया है तो दीपिका और रणबीर का भी अफेयर रह चुका है। ऐसे में कहा जा रहा था कि दोनों ही उनकी रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें: इतने करोड़ रुपये है दीपिका पादुकोण के इंगेजमेंट रिंग की कीमत कि अनुष्का-सोनम को भी छोड़ा पीछे?

वहीं, दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हैं। अब देखना होगा कि कौन इस ग्रैंड पार्टी में शामिल होगा और कौन नहीं...।