कास्टिंग काउच को लेकर रनबीर कपूर ने कह दी ये बड़ी बात...
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उन्होंने कभी भी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया है।
मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उन्होंने कभी भी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया है।
अभिनेता ने यह टिप्पणी तब की, जब उनसे जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान के उस विवादित बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म उद्योग में कास्टिंग काउच कम से कम रोटी तो देती है।
रणबीर ने आगामी फिल्म 'संजू' के टीजर लॉन्च के मौके पर मंगलवार को इस बारे में कहा, 'मैंने कभी भी इसका (कास्टिंग काउच) सामना नहीं किया है। अगर यह फिल्म उद्योग में मौजूद है, तो यह बिल्कुल गलत बात है।'
सरोज खान की टिप्पणी की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई, जिसके बाद उन्होंने माफी मांग ली।
राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'संजू' बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक है। फिल्म 29 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, सोनम कपूर, करिश्मा तन्ना और दिया मिर्जा लीड रोल में होंगे ।
'संजू' के टीजर को 2 दिन में 80 से ज्यादा चैनलों पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स चाहते हैं कि इस फिल्म का टीजर 48 घंटे में सबसे ज्यादा बार देखे गए टीजर का रिकॉर्ड अपने नाम कर ले।
इसे भी पढ़ें: 'संजू' का टीजर में रनबीर कपूर नहीं खुद संजय दत्त आये नजर, देखें वीडियो
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें