logo-image

'जग्गा जासूस' एक्ट्रेस बिदिशा बेजबरुआ आत्महत्या मामले में नया मोड़, पति ने कबूला जुर्म

बिदिशा बेजबरुआ के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी पति से उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।

Updated on: 21 Jul 2017, 01:18 PM

नई दिल्ली:

'जग्गा जासूस' में कैटरीना और रणबीर कपूर के साथ काम कर चुकी 30 वर्षीय एक्ट्रेस और सिंगर बिदिशा ने गुरुग्राम में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान निशीथ झा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने 19 जुलाई को बिदिशा के पति को अदालत में पेश किया। अदालत ने निशीथ झा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी पति से उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। निशीथ झा को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत गिरफ्तार किया गया और इलाके के मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

खबरों के मुताबिक बिदिशा के पति ने स्वीकार किया कि उसकी किसी अन्य से जान-पहचान थी। जिस वजह से घर में तनाव रहता था।

बिदिशा, नीशीथ के साथ बीते सप्ताह गुरुग्राम शिफ्ट हुई थी और उद्योग विहार में एक पीआर एजेंसी ज्वाइन किया था।

और पढ़ें: कपिल शर्मा हुए बीमार, 'जब हैरी मेट सेजल' के बाद बिना शूटिंग किये लौटी टीम मुबारकां 

बेजबरुआ ने सुशांत लोक इलाके के सेक्टर 43 में फांसी लगाई थी। खबरों की मानें तो बिदिशा बेजबरुआ के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि बेटी की आत्महत्या का कारण उसके पति का दूसरा अफेयर है।

बिदिशा बेजबरुआ की शादी गुजरात के रहने वाले निशीथ झा से 2016 में हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। बिदिशा बेजबरुआ ने दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई भी की थी।

और पढ़ें: मशहूर रॉक बैंड 'लिंकिन पार्क' के पॉप स्टार चेस्टर बेनिंगटन ने की आत्महत्या