Oscar के लिए जाएगी राजकुमार राव की 'न्यूटन', 26 भारतीय भाषाओं की फिल्मों को पछाड़ा
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव की 'न्यूटन' की कहानी एक युवा सरकारी क्लर्क के इर्द-गिर्द घूमती है।
मुंबई:
राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' 22 सितंबर को रिलीज हो गई। वहीं दूसरी तरफ भारत की तरफ से इस फिल्म की ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री हो गई है। 'न्यूटन' को ऑस्कर अवॉर्ड्स में 'बेस्ट फॉरेन फिल्म' की श्रेणी में भेजा जाएगा। बता दें कि न्यूटन को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सीवी रेड्डी की अध्यक्षता वाले फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की जूरी ने ऑस्कर के लिए 'न्यूटन' को चुना है। उन्होंने 26 भारतीय भाषाओं की फिल्मों में से राजकुमार की मूवी को सिलेक्ट किया है। राज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने की #Newton की तारीफ, राजकुमार राव बोले- धन्यवाद
राजकुमार ने ट्वीट किया, 'यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 'न्यूटन' है।'
Very happy to share this news that #NEWTON is India's official entry to the #OSCARS this year. Congratulations team.
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) September 22, 2017
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव की 'न्यूटन' की कहानी एक युवा सरकारी क्लर्क के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे माओवादी नियंत्रित शहर में चुनाव ड्यूटी पर भेज दिया जाता है। किस तरह वैचारिक संघर्ष उसे अजीब स्थिति में डाल देता है, यह देखने के लिए आपको सिनेमाघर जाना होगा।
वहीं अमिताभ बच्चन ने भी न्यूटन की तारीफ की है। उनका कहना है कि नवीनतम रिलीज 'न्यूटन' आंख खोलने वाली फिल्म है और इसे देखना चाहिए।
ये हैं राजकुमार की अपकमिंग मूवीज
अमित मासुरकर द्वारा निर्देशित फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। राजकुमार 'लव सोनिया', '5 वेडिंग्स', 'इत्तेफाक: इट हेप्पन्ड वन नाइट' और 'फन्ने खां' जैसी फिल्मों में जल्द दिखाई देंगे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य