मैं ऑस्कर के सपने नहीं देख रहा हूं : राजकुमार
एक के बाद एक पुरस्कार जीत रहे अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि वह ऑस्कर अवार्ड के सपने नहीं देख रहे हैं।
मुंबई:
एक के बाद एक पुरस्कार जीत रहे अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि वह ऑस्कर अवार्ड के सपने नहीं देख रहे हैं।
राजकुमार को रविवार को स्टार स्क्रीन अवार्डस में फिल्म 'न्यूटन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) का पुरस्कार दिया गया है और 'बरेली की बर्फी' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता।
'न्यूटन' ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टी है।
लेकिन, अभिनेता ने यहां कहा, 'मैं ऑस्कर के सपने नहीं देख रहा हूं। मुझे पता है कि तटस्थ होना बेहतर है और मैं इस बात से खुश रहूं कि इस साल ऑस्कर के लिए भारत की ओर से इस फिल्म को भेजा गया है।'
राजकुमार राव की इस साल छह फिल्में रिलीज हुई और सभी सफल रहीं। उन्होंने इसे 'सिक्सर' करार दिया।
उन्होंने कहा, "यह एक तरह का सिक्सर है। मैं खुश हूं कि सभी फिल्में सफल रहीं और लोगों ने मेरी मेहनत और लगन को सराहा।"
अभिनेता अगले साल 'न्यूटन' की टीम के साथ ऑस्कर समारोह में शमिल होंगे।
अगले साल, राजकुमार राव 'लव सोनिया', '5 वेडिंग्स', 'ओमेरता', 'शिमला मिर्ची', 'फन्ने खान', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्मों में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के नक्शेकदम पर सलमान खान? कहा- रोमांस करना पसंद है
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य