logo-image

Race 3 Selfish Song: सलमान खान ने लिखा गाना, यूलिया वंतूर ने दी आवाज, ऐसा रहा फैंस का रिएक्शन

इस गाने को सलमान खान ने खुद लिखा है। वहीं आतिफ असलम और उनकी दोस्त यूलिया वंतूर ने गाया है।

Updated on: 25 May 2018, 05:55 PM

मुंबई:

सलमान खान की 'रेस 3' का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तभी से यह फिल्म सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें बन रही हैं और मजाक भी उड़ाया जा रहा है। इस मूवी का दूसरा गाना 'Selfish' रिलीज हुआ है, जिसको लेकर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन आए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को सलमान खान ने खुद लिखा है। वहीं आतिफ असलम और उनकी दोस्त यूलिया वंतूर ने गाया है। कई यूजर्स 'Selfish' गाने को पसंद कर रहे हैं तो कई बेहद नाराज है। एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि 'यह गाना सुनकर भाई के पापा, सलीम साहब द ग्रेड राइटर रो रहे होंगे।'

ये भी पढ़ें: बॉबी देओल पर सलमान खान हुए मेहरबान, 'रेस 3' के बाद मिली एक और फिल्म

फैंस गाने की लाइन्स से बिल्कुल भी खुश नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि 'जबरदस्ती कुछ भी बना दिया है।'

वहीं यूलिया की आवाज भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। एक यूजर ने लिखा कि 'भाई, यूलिया को रोमानिया भेज दो।'

देखें फिल्म का नया गाना:

इसके पहले फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब ट्रोल किया था। इसमें सलमान बाइक पर स्टंट करते और गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। मूवी के कई सीन्स लोगों को बहुत ही फनी लगे। यह 15 जून को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: BARC ratings: 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' ने मारी बाजी, पढ़ें TRP लिस्ट