सलमान खान और जैकलीन ने पूरा किया रेस 3 का पहला शेड्यूल, रेमो ने शेयर की तस्वीर
'किक' की सफलता के बाद सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज की जोड़ी एक बार फिर 'रेस 3' में नजर आने वाली है।
मुंबई:
'किक' की सफलता के बाद सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज की जोड़ी एक बार फिर 'रेस 3' में नजर आने वाली है। रेमो डि'सूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है।
डि'सूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। डिसूजा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी..'रेस-3'।' जिसकी शुरूआत पिछले साल दिसंबर में हुई थी।
तस्वीर में सलमान की पीठ नजर आ रही है, जबकि जैकलीन का आधा चेहरा नजर आ रहा है।
It’s a wrap #mumbaischedule. #race3. #racetofinish. pic.twitter.com/cvPAyDon4i
— Remo D'souza (@remodsouza) February 2, 2018
रेस की इस तीसरी फ्रेंजाइजी में सलमान और जैकलीन के साथ अनिल कपूर,बॉबी देओल, शाकिब सलीम और डेजी शाह नजर आएंगे।
सलमान खान फिल्म्स और टिप्स फिल्म्स के बैनर तले तौरानी द्वारा बनाई जा रही 'रेस 3' 2018 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
गौरतलब है कि सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसमें सलमान के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में त्वचा को यूं रखें मुलायम, पढ़ें आसान TIPS
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय