logo-image

पिता की 5वीं पुण्यतिथि पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की इमोशनल वीडियो, कहा- मिस यू डैड

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता अशोक चोपड़ा की पांचवीं पुण्यतिथि पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं।

Updated on: 10 Jun 2018, 08:42 PM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता अशोक चोपड़ा की पांचवीं पुण्यतिथि पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं।

वीडियो में प्रियंका भावनात्मक रूप से कहती नजर आ रही हैं कि वह अपने पिता को मिस कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने पिता के बारे में इमोशनल पोस्ट शेयर करतीं हैं।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'पांच साल बीत गए, मिस यू डैड।'

 

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Jun 10, 2018 at 1:42am PDT

और पढ़ें: प्रियंका के शो 'क्वांटिको' में दिखाए गए हिंदू आतंकवाद को लेकर ACB नेटवर्क ने मांगी माफ़ी

अशोक चोपड़ा को कैंसर से जंग हारने से 17 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एक डॉक्टर थे और साल 1997 में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।

प्रियंका ने अक्सर व्यक्त किया है कि उनके पिता की मौत उनके लिए एक बड़ा झटका थी और वह अब तक इससे ऊबर नहीं पाई हैं।

और पढ़ें: मॉम गौरी खान के साथ स्टनिंग लुक में नज़र आईं सुहाना, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें