मशहूर पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा को मारी गोली, गैंगस्टर ने फेसबुक पर लिखा- अगली बार नहीं बचोगे
मशहूर पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि सिंगर को मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली:
मशहूर पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि सिंगर को मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परमीश 'गल नहीं कडनी' गाने से अच्छी-खासी लोकप्रियता भी बटोर चुके हैं।
मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल ने कहा, कुछ अज्ञात हमलावरों ने परमीश वर्मा को कल रात 1.30 बजे सेक्टर 91 के पास उस समय गोली मार दी जब वह घर लौट रहे थे। सूत्रों के मुताबिक परमीश के घुटने पर गोली लगी है। उन्होंने बताया कि परमीश की जान को कोई खतरा नहीं है और अब वो खतरे से बाहर है।
Punjabi singer Parmish Verma admitted to hospital after being shot at by some unidentified miscreants at 1:30 am today in Sector 91, Mohali. Police investigation underway #Punjab
— ANI (@ANI) April 14, 2018
पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल जांच जारी है।
परमीश को गोली मारने की जिम्मेदारी गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह दहान नाम के शख्स ने ली है। दहान ने अपने फेसबुक में एक तरफ पिस्टल लिए अपनी फोटो पोस्ट की है। वहीं दूसरी तरफ उसने परमीश की फोटो पोस्ट की है। परमीश की फोटो में क्रॉस का निशान लगाया है।
दिलप्रीत ने फोटो के साथ लिखा- मैं दिलप्रीत सिंह दाहान आप सभी को ये बताना चाहता हू्ं कि आज परमीश वर्मा को गोलियां मैंने मारी है।
गैंगस्टर ने आगे कहा है कि इस बार तो परमिश वर्मा बच गए अगली बार नहीं बचेंगे अगला हमला पूरी तैयारी से करूंगा और उसे नहीं छोड़ूंगा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है।
परमीश ने कई सारे गानों के अलावा 'रॉकी मेंटल' फिल्म में अभिनय भी किया है और युवाओं के बीच काफी तेजी से अपनी पहचान बनाई है
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें