logo-image

प्रियंका चोपड़ा जल्द छोड़ने वाली हैं अमेरिका, ट्विटर पर हुईं भावुक

देसी गर्ल जल्द ही भारत आने वाली हैं, लेकिन अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच के प्रमोशन के लिए वो वापस जाएंगी।

Updated on: 17 Apr 2017, 05:25 PM

नई दिल्ली:

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना आखिरी हफ्ता बिता रही हैं। अपने आखिरी हफ्ते के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना सामान पैक कर रही हैं।

पीसी ने ट्विटर पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने लिखा, 'घर से पैकिंग करना भावनाओं के साथ लड़ने जैसा है। बहुत सारी चीजें बाहर आ जाती हैं जो आपको याद भी नहीं होंगी।'

देसी गर्ल जल्द ही भारत आने वाली हैं, लेकिन अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच के प्रमोशन के लिए वो वापस जाएंगी।

ये भी पढ़ें: सोनू निगम के ट्वीट पर सोनू सूद हुए ट्रोल, कंफ्यूजन को इस अंदाज में किया दूर

इस अमेरिकन एक्शन कॉमेडी फिल्म में प्रियंका विक्टोरिया लीड्स का नकारात्मक किरदार निभाएंगी। यह फिल्म इसी नाम से बने टीवी शो पर आधारित है। इसे कि सेठ गोर्डन ने डायरेक्ट किया है। इसमें ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक के साथ ही जैक इफ्रान भी नजर आएंगे।

 

My Friday night 🖤@cristinaehrlich #datenight #fittingsfittingsandmorefittings #fashiongram #BeingBaywatch

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Apr 14, 2017 at 6:43pm PDT

भारत आने के बाद जल्द ही प्रियंका बॉलीवुड की तरफ अपना रूख करेंगी। प्रियंका ने वादा किया था कि जल्द ही वह भारत लौटने के बाद फिल्मों में काम करेंगी।

खबरों की मानें तो, 'पिंक' के डायरेक्टर अनिरूद्ध चौधरी प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस के तले ए​क महिला प्रधान फिल्म बनाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: बाहुबली को तीन साल का समय देने के लिए निर्देशक एस.एस. राजामौली ने प्रभास को कहा शुक्रिया

 

Seriously!! No making fun of the bad guy!! @therock @zacefron #bebaywatch #cinemacon2017

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Mar 28, 2017 at 9:02pm PDT

प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार ​प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में दिखाई देंगी।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)