प्रियंका चोपड़ा ने शुरू कर दी हिंदी फिल्मों की तैयारी, 'भारत' के अलावा 'द स्काई इस पिंक' में आएंगी नजर
प्रियंका ने निर्देशक-लेखक शोनाली बोस की अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के लिए साइन किया गया है।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद एक बार फिर हिंदी फिल्मों में नजर आने वाली है। प्रियंका ने निर्देशक-लेखक शोनाली बोस की अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के लिए साइन किया गया है और उन्होंने इस हिंदी फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है।
प्रियंका ने रविवार रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की जिसमें फिल्म का नाम 'द स्काई इज पिंक' और उसके नीचे 'ड्राफ्ट' लिखा दिख रहा है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'और ये शुरू हुआ..हिंदी फिल्म की तैयारी।'
'मैरी कॉम' अभिनेत्री ने एक और तस्वीर साझा की जिसमें वह कार में बैठकर मुंबई की बारिश का मजा लेती दिख रही थीं।'
द स्काई इज पिंक' आयशा चौधरी के ईदगिर्द घूमती है जो 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित होने के बाद प्रेरक वक्ता बन जाती हैं।
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में प्रियंका एक मां की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं आयशा का किरदार जायरा वसीम निभाने वाली है। फिल्म में प्रियंका के पति की भूमिका में फरहान अख्तर नजर आने वाले है।
शोनाली बोस ने इससे पहले कल्कि कोचलिन अभिनीत 'मार्गरिटा विथअ स्ट्रॉ' का निर्देशन किया था। वहीं फिल्म के डायलॉग जूही चतुर्वेदी ने लिखे है। इससे पहले वह वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' में काम कर चुकी है।
'द स्काई इज पिंक' के अलावा प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ 'भारत' में भी नजर आएंगी। प्रियंका 11 साल बाद सलमान के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले साल 2008 में वह 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में नजर आ चुके हैं। 'भारत' साल 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का आधिकारिक रूपांतरण है।
IANS के इनपुट के साथ
इसे भी पढ़ें: परिणीति और प्रियंका ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया ऐसा डांस, देखते रह गए निक जोनास
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि