logo-image

प्रियंका ने अपनी दोस्त मेगन के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, शेयर की शाही शादी की तस्वीरें

ब्रिटेन राजघराने के राजकुमार और डायना हेडेन को छोटे बेटे प्रिंस हैरी अभिनेत्री मेगन मर्केल के साथ शादी के बंधन में बंधे।

Updated on: 20 May 2018, 12:04 PM

नई दिल्ली:

ब्रिटेन राजघराने के राजकुमार और डायना हेडेन के छोटे बेटे प्रिंस हैरी अभिनेत्री मेगन मर्केल के साथ शादी के बंधन में बंधे। ब्रिटेन की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं।

शादी में लंदन शरीक होने पहुंची प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई दी। प्रियंका ने प्रिंस हैरी और मेगन की तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामे बेहद खूबसूरत नज़र आ रहे है।

प्रियंका ने कैमरे में कैद मेगन और हैरी के खास पलों की तस्वीरें साझा करते हुए एक पोस्ट लिखा। प्रियंका ने लिखा, 'जिंदगी में एक बार ऐसा पल आता है जब सब ठहर जाता है और वो आज आया.. तुम मेरी दोस्त... आकर्षण, प्यार और खूबसूरती का प्रतीक बन गईं शादी के लिए तुम दोनों द्वारा किया गया हर चुनाव इतिहास बन जाएगा।'

प्रियंका ने आगे लिखा, इस खूबसूरत तस्वीर के लिए शुक्रिया। तुम्हारे प्यार को मिले आशीर्वाद देख मुझे बहुत ख़ुशी हुई। मैं दुआ करती हूं कि आप दोनों हमेशा खुश रहें।

 

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on May 19, 2018 at 10:53am PDT

प्रियंका बी-टाउन की पहली ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने शाही शादी में शिरकत की। प्रियंका (35) ब्लेजर के साथ नीले रंग की पेंसिल स्कर्ट में रॉयल लुक में नज़र आईं।

और पढ़ें: प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की रॉयल वेडिंग में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा-सेरेना विलियम्स समेत कई हस्तियां

 बता दें कि मेगन मार्कल ने ब्रिटेन के राजकुमार हैरी से विंडसर के सेंट जॉर्ज चैपल में शादी की। स्वास्थ्य कारणों से उनके पिता थॉमस शादी में नहीं शामिल हो पाए।

 

A post shared by Meghan Markle (@meghanmarkle__) on May 19, 2018 at 7:55am PDT

 

A post shared by Meghan Markle (@meghanmarkle__) on May 19, 2018 at 7:43am PDT

 

A post shared by Meghan Markle (@meghanmarkle__) on May 19, 2018 at 7:31am PDT

 

A post shared by Meghan Markle (@meghanmarkle__) on May 19, 2018 at 6:28am PDT

 

A post shared by Meghan Markle (@meghanmarkle__) on May 19, 2018 at 7:23am PDT

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल 2,640 आमंत्रित लोगों में ब्रिटेन के 1,200 आम नागरिक शामिल हुए। 200 लोग विभिन्न संस्थाओं और चैरिटी से होंगे। दो स्थानीय स्कूलों के सौ बच्चे शाही शादी में शरीक हुए।

और पढ़ें:  ये है JD (S) नेता कुमारस्वामी की ग्लैमरस वाइफ, दीपिका-कैटरीना को देती हैं टक्कर