प्रियंका चोपड़ा ने ससुराल वालों संग किया डिनर, दिल्ली-मुंबई के बाद अब 'निकयांका' यहां भी देंगे रिसेप्शन पार्टी
जोधपुर में शादी करने और दिल्ली-मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) लंदन वापस लौट गए हैं। वहां उन्होंने पूरी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड किया।
मुंबई:
जोधपुर में शादी करने और दिल्ली-मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) लंदन वापस लौट गए हैं. वहां उन्होंने पूरी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड किया. उनकी डिनर की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.
इस डिनर पार्टी में प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा के अलावा निक और उनकी पूरी फैमिली मौजूद थी. निक के दोनों भाई जो और फ्रैंकी के साथ जो की मंगेतर सोफी टर्नर भी नजर आईं.
ये भी पढ़ें: #Zero: अनुष्का शर्मा ही नहीं, ये बॉलीवुड स्टार्स भी निभा चुके हैं गंभीर बीमारी पर किरदार
खबरों की मानें तो भारत में पूरे फंक्शन खत्म होने के बाद प्रियंका और निक हॉलीवुड फ्रेंड्स को भी एक रिसेप्शन पार्टी देने का प्लान बना रहे हैं.
यह पार्टी अगले साल होगी, जिसमें ड्वेन जॉनसन से लेकर मेगन मार्कल तक शामिल हो सकती हैं.
View this post on InstagramAnd the party don’t stop.. ❤️🎉😝
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
गौरतलब है कि 'निकयांका' ने 1-2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी. इसके बाद 4 दिसंबर को दिल्ली और 20 दिसंबर को फिल्म स्टार्स के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य