प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 'रोके' के बाद ऐसे आए साथ नजर, थम जाएंगी निगाहें
मुंबई में रोका सेरेमनी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को लॉस एंजेलिस में डेट पर साथ देखा गया।
मुंबई:
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास मुंबई में अपनी सगाई के बाद यहां पहली बार डेट के लिए बाहर निकले। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के रिपोर्ट के मुताबिक, जोड़े ने रविवार को मालिबू के नोबू में 'ब्रंच डेट' का आनंद लिया। डेट के दौरान 'क्वांटिको' स्टार ने हाई-वेस्ट जींस पहनी थी जबकि उनके मंगेतर ने नीली शर्ट और ब्राउन पैंट पहनी थी।
Priyanka and Nick in LA #priyankachopra #nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on Aug 26, 2018 at 6:23pm PDT
खबरों की माने तो यह जोड़ा किसी शादी में शामिल होने के लिए इटली जाने वाला है। बताया जा रहा है कि यह शादी किसी बड़े बिजनेसमैन के परिवार की है।
रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने शोनाली बोस के साथ अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम भी नजर आएंगे। फिल्म का अगला शेड्यूल सितंबर आखिरी में शुरू होगा। तब तक वह अपने पुराने कमिटमेंट्स को पूरा करने वापस भारत लौट आएंगी।
इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से की सगाई, फैंस से लेकर सेलेब्स ने कुछ इस अंदाज़ में दी बधाई
प्रियंका और निक की18 अगस्त को मुंबई में सगाई हुई थी, जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 'रोके' के बाद जोड़े ने एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें अंबानी के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में निक के माता-पिता भी मौजूद थे। यह पार्टी प्रियंका के घर पर हुई। प्रियंका अपने मंगेतर से 11 साल बड़ी है। दोनों ने उम्र के फासले को प्यार के आड़े नहीं आने दिया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी