logo-image

खूबसूरती में प्रियंका को कड़ी टक्कर दे रही हैं निक की मॉम, सगाई की Inside Pics हुईं वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कल अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई की। दोनों ने दुनिया के सामने अपने प्यार को कबूल कर ही लिया।

Updated on: 19 Aug 2018, 09:34 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कल अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई की। दोनों ने दुनिया के सामने अपने प्यार को कबूल कर ही लिया। प्रियंका और निक की इंगेजमेंट पिक्स सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। शनिवार को प्रियंका और निक ने अपने स्पेशल मोमेंट को इंस्टाग्राम पर साझा किया। पीले सूट में प्रियंका बेहद खूबसूरत नज़र आईं, वहीं क्रीम शेरवानी में निक काफी हैंडसम लग रहे थे। इस मौके पर निक का परिवार देसी रंग में रंगा नज़र आया।

 

A post shared by Komal sattar (@doctorblogger) on Aug 18, 2018 at 1:49am PDT

 

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Aug 18, 2018 at 2:45am PDT

प्रियंका और निक के अलावा एक और शख्स की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, यहां बात हो रही है निक की मॉम की। निक की मां सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। खूबसूरती के मामले में निक जोनास की मॉम अपनी बहु प्रियंका को कड़ी टक्कर दे रही हैं। तस्वीरों में निक की मां काफी यंग और खूबसूरत नज़र आ रही है। हर कोई उनकी खूबसूरती के बारे में ही बात कर रहा है।

 

A post shared by Priyanka&Nick (@nickyanka18) on Aug 18, 2018 at 5:14pm PDT

 

A post shared by Priyanka&Nick (@nickyanka18) on Aug 18, 2018 at 3:39pm PDT

निक की मां डेनिस जोनास ने दोनों कपल को बधाई दी और समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की।

 

A post shared by Denise Jonas (@mamadjonas) on Aug 18, 2018 at 5:12pm PDT

और पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से की सगाई, फैंस से लेकर सेलेब्स ने कुछ इस अंदाज़ में दी बधाई

शनिवार को हुए 'रोके' के बाद जोड़े ने एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें अंबानी के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में निक के माता-पिता भी मौजूद थे। यह पार्टी प्रियंका के घर पर हुई। प्रियंका अपने मंगेतर से 11 साल बड़ी है। दोनों ने उम्र के फासले को प्यार के आड़े नहीं आने दिया।