logo-image

परिणीति और प्रियंका ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया ऐसा डांस, देखते रह गए निक जोनास

लंबे समय बाद मुंबई लौटी प्रियंका के साथ छुट्टियों पर उनके बॉयफ्रेंड निक जोनास और उनकी बहन परिणीति भी मौजूद है।

Updated on: 26 Jun 2018, 09:34 PM

मुंबई:

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा गोवा में छुट्टियां मना रही है। लंबे समय बाद मुंबई लौटी प्रियंका के साथ छुट्टियों पर उनके बॉयफ्रेंड निक जोनास और उनकी बहन परिणीति भी मौजूद है।

वहीं उनके फैंस सोशल मीडिया पर आंखें चिपकाये उनकी छुट्टियों के फोटो और वीडियो लगातार चेक करते रहते है। लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिससे पानी में आग लग जाए।

परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्षय कुमार और रवीना टंडन के 'टिप टिप करता पानी' गाने पर प्रियंका के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जहां प्रियंका और परिणीति बारिश में डांस कर रही है, वहीं बालकनी में मौजूद निक उन्हें देख रहे थे।

करीब 9 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में प्रियंका और परिणीति को मानसून में शरारत करते देखा जा सकता है।

 

Not a cheesy Chopra sister performance. Nope. @priyankachopra #DancingInTheRain

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on Jun 25, 2018 at 5:34am PDT

बता दें कि मेट गाला 2018 के दौरान पहली बार निक और प्रियंका को साथ देखा गया था। इसके बाद जैसे-जैसे दोनों की तस्वीरें सामने आने लगी, वैसे-वैसे लिंकअप की अफवाहें भी उड़ने लगी।

इसके बाद लगभग हर इवेंट में दोनों साथ नजर आए। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने निक के कजिन की शादी में शिरकत की थी। खबरों की मानें तो निक, प्रियंका की मां से मिलने ही भारत आए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: रोजाना 4 कप कॉफी बुजुर्गों के दिल के लिए फायदेमंद: रिसर्च