logo-image

'दीपवीर' के बाद अब 'निकयांका' की शादी के लिए हो जाएं तैयार, ये खबर सुनकर प्रियंका-निक के फैंस हो जाएंगे खुश

प्रियंका और निक की उमेद भवन पैलेस में जल्द शादी होने वाली है। इससे जुड़ी जानकारियां गुप्त रखी जा रही हैं, लेकिन जानकारों का कहना है कि इसमें केवल करीबी लोग और परिवार के लोग ही शामिल होंगे।

Updated on: 16 Nov 2018, 07:04 PM

जोधपुर:

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा अपनी बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जोधपुर पहुंची हैं। प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग सात फेरे लेने जा रही हैं।

मधु चोपड़ा ने मीडिया से कहा, 'यह (जोधपुर) मेरा बहुत पसंदीदा शहर है। सारी दुनिया छोड़कर हम यहां आए हैं।'

शादी की तैयारियों पर उन्होंने कहा, 'अब शादी देख लेना.. अभी से क्या बताऊं...जब हो जाए, तब बात करेंगे।'

प्रियंका इस दौरान पुरानी दिल्ली में अपनी नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी निर्देशक सोनाली बोस है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने यह जानकारी दी है।

View this post on Instagram

New conversations in Old Delhi 🎶 @priyankachopra @shonalibose_ @rsvpmovies #theskyispink #delhidays #roykapurfilms

A post shared by Roy Kapur Films (@roykapurfilms) on

ये भी पढ़ें: जोधपुर के इस आलीशान महल में होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी? एक दिन का किराया जानकर रह जाएंगे दंग

View this post on Instagram

Cause the sun always shines on me... #onsetshenanigans ☀️#hairfordays

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

प्रियंका और निक की उमेद भवन पैलेस में जल्द शादी होने वाली है। इससे जुड़ी जानकारियां गुप्त रखी जा रही हैं, लेकिन जानकारों का कहना है कि इसमें केवल करीबी लोग और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। फिल्मी दुनिया के दोस्तों के लिए अलग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रियंका और निक की पारंपरिक 'रोका' रस्म अगस्त में एक्ट्रेस के मुंबई निवास पर हुई थी।