प्रियंका चोपड़ा ने 5 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए चार्ज किए 5 करोड़ रुपये!
जी सिने अवॉर्ड्स 19 दिसंबर को आयोजित होगा। इसमें प्रियंका पांच मिनट की डांस परफॉर्मेंस देंगी।
मुंबई:
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा ने पांच मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 4-5 करोड़ रुपये की मांग की है। खबरों की मानें तो वह करीब दो साल बाद एक अवॉर्ड फंक्शन में हिंदी फिल्मों के गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस करने वाली हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसके लिए जो रकम मांगी, उसे सुनकर सभी हैरान हैं।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जी सिने अवॉर्ड्स 19 दिसंबर को आयोजित होगा। इसमें प्रियंका पांच मिनट की डांस परफॉर्मेंस देंगी। देसी गर्ल को इसके लिए 4-5 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: छोटी ड्रेस की वजह से ट्रोल की शिकार हुईं मलाइका अरोड़ा
खबरों की मानें तो उनकी परफॉर्मेंस खास होगी, क्योंकि वह पूरे दो साल बाद डांस करेंगी। प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी जलवा बिखेरा है।
वह इस वक्त एक इंटरनेशनल स्टार हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि प्रियंका इतनी बड़ी रकम डिजर्व करती हैं।
प्रियंका ने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में काम किया। शो का पहला और दूसरा सीजन सुपरहिट रहा था, इसके बाद वह सीजन 3 की शूटिंग में भी बिजी हैं।
इसके अलावा वह जल्द ही बॉलीवुड की दो फिल्मों में नजर आएंगी। वह भारतीय अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावलना की बायोपिक में काम करेंगी। वहीं आमिर खान के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें: छोटी ड्रेस की वजह से ट्रोल की शिकार हुईं मलाइका अरोड़ा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर