logo-image

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की शादी में शामिल होंगे ये बॉलीवुड सितारे, परिणीति लगाएंगी डांस का तड़का

ऐसा भी कहा जा रहा है कि पीसी ने न्यूली मैरिड रणवीर सिंह को भी शादी में इन्वाइट किया है.

Updated on: 24 Nov 2018, 01:01 PM

नई दिल्ली:

दीपिका-रणवीर के बाद अब प्रियंका चोपड़ा के हाथों में मेंहदी लगने वाली है. देसी गर्ल प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रैंड निक जोनस से 2 दिसंबर को शादी करने वाली हैं. खबरों की मानें तो दोनों की इस भव्य शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आएंगे. प्रियंका और निक की इस शादी में सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर के नाम शामिल हैं.

ऐसा भी कहा जा रहा है कि पीसी ने न्यूली मैरिड रणवीर सिंह को भी शादी में इन्वाइट किया है. वहीं दोनों की इस शादी में प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी शामिल होंगी. कहा जा रहा है कि परिणीति इस शादी में डांस भी करने वाली हैं. जिसमें निक भी थिरकते दिखेंगे.

View this post on Instagram

Welcome home baby... 😍

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

बता दें कि प्रियंका और निक ने शादी के लिए जोधपुर के शाही उम्मेद भवन पैलेस को चुना है. जहां 300 से भी ज्यादा कमरे हैं. जानकारों का कहना है कि इसमें केवल करीबी लोग और परिवार के लोग ही शामिल होंगे. फिल्मी दुनिया के दोस्तों के लिए अलग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

प्रियंका और निक की पारंपरिक 'रोका' रस्म अगस्त में अभिनेत्री के मुंबई निवास पर हुई थी. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा शादी की पूर्व संध्या तक 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग करेंगी.

View this post on Instagram

Bae ❤️@nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

इस बात को खुद सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कन्फर्म करते हुए कहा, "प्रियंका अद्भुत हैं. वह शादी की पूर्व संध्या तक हमारे साथ शूटिंग करेंगी. मैं मानता हूं कि उनका यह रवैया बेहद पेशेवराना है."