Bhojpuri sawan song 2018: अक्षरा सिंह और रितेश पांडे के इन भोजपुरी गीतों ने सावन में मचाई धूम
मनोज तिवारी, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, मोनोलिसा और आम्रपाली दुबे जैसे सिंगर और कलाकारों के गाने कावंड़ों के बीच बहुत पापुलर होते है।
नई दिल्ली:
सावन में कावंड़ यात्रा के दौरान भोजपुरी गानों की धूम होती है। मनोज तिवारी, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, मोनोलिसा और आम्रपाली दुबे जैसे सिंगर और कलाकारों के गाने कावंड़ों के बीच बहुत पापुलर होते है।
गंगाजल कंधे पर टांगे 'नाच हिलाके करहईया', 'बिन भोले के सावन', 'कांवड़ ले ल बम...', 'दिल बोले बम बम बम..' जैसे गानों पर नाचते गाते शिवभक्त कावंड़ियां अपनी यात्रा को पूरा करते है। ये गाने सिर्फ कावंड़ियों को ही पंसद नहीं आते है बल्कि यूट्यूब पर भी इनके व्यूज लाखों में पहुंच जाते है।
इन वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते है।
भोजपुरी की पापुलर स्टार अक्षरा सिंह का गाना 'देवघर खातिर जाइब भाग ससुरा से ' आज कल लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। सावन के पहले दिन 28 जुलाई को अपलोड हुए इस गाने को अभी तक 41 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है।
हर हर बम बम एल्बम के इस गाने को अक्षरा सिंह ने ही गाया है। इस बोल मनोज मतलबी ने लिखे है।
वहीं पवन सिंह और मोनोलिसा के साथ अक्षरा सिंह का एक अन्य भोजपुरी गीत लोगों की बीच धूम मचा रहा है। दिल बोल बम बम एल्बम का गाना 'तबाह कइले बानी' पर भी कावड़ियें झूमते गाते नजर आ रहे है। सावन की शुरूआत में रिलीज हुए इस वीडियो को 45 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है।
भोजपुरी कलाकार रितेश पांडे और अक्षरा सिंह के एल्बम आया सावन झूम का कांवर गीत 'बम भोला बाबा' लोगों के बीच डांस को लेकर बहुत चल रहा है। इस गाने में भगवान शिव को भांग को गोला खिलाने के इस गाने पर लोग जम के झूम रहे है।
इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी के आइटम सॉन्ग पर 'भोजपुरी क्वीन' मोनालिसा ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
रितेश के ही इस साल आए एक गाने तो अभी तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिये है। जुलिया चला देवघर के गाना 'चिलम जलाइला' को अब तक 57 लाख से ज्यादा व्यूज मिले है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय