In Pics: पेरिस जैक्सन बोलीं- न्यूड होना प्रकृति का हिस्सा, साथ में फॉलोवर्स के लिए लिखा संदेश
पेरिस जैक्सन दिवंगत पॉप सुपरस्टार माइकल जैक्सन की एकलौती बेटी हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक टॉपलेस तस्वीर डाली हैं।
नई दिल्ली:
अमरीकी मॉडल पेरिस जैक्सन ने इंस्टाग्राम पर अपनी सेमी न्यूड फोटो शेयर करते हुए अपने 14 लाख फॉलोवर्स को एक खास संदेश दिया है। पेरिस जैक्सन ने कहा, 'नग्नता प्राकृतिक है, जिससे हम इंसान बनते हैं यह उसी का हिस्सा है।'
पेरिस जैक्सन दिवंगत पॉप सुपरस्टार माइकल जैक्सन की एकलौती बेटी हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक टॉपलेस तस्वीर डाली हैं। इस तस्वीर में वह धूप में बैठी हैं और उनके बगल में उनका कुत्ता है।
'ब्लैक एंड व्हाइट' फोटो में वह टॉपलेस हैं और सिगरेट पी रही हैं। फोटो के साथ ही उन्होंने एक लंबी पोस्ट भी लिखी है। इस पोस्ट में उन्होंने हमला करने वालों को घेरेते हुए करारा जवाब दिया है।
A post shared by Paris-Michael K. Jackson (@parisjackson) on Apr 2, 2017 at 8:03pm PDT
19 वर्षीय पेरिस जैक्सन ने लिखा है, 'नग्नता की शुरुआत प्रकृति की तरफ वापस जाने के लिए एक आंदोलन के रूप में हुई थी। मैं जब गॉर्डन में होती हूं, तो न्यूड ही रहती हूं। यहां तक कि इसे दर्शन के तौर पर देखा गया।'
A post shared by Paris-Michael K. Jackson (@parisjackson) on May 4, 2017 at 1:07pm PDT
पेरिस ने लिखा है, 'यह एक खूबसूरत चीज है, इसे महज कामुकता के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। महिलाएं खुद को अपने तरीके से अभिव्यक्त करने में सक्षम है। चाहे वह रूढ़िवादी तरीका ही क्यों न हो, या फिर जिसमें ढेर सारे कपड़े पहने गए हों।'
और पढ़ें : 'बाहुबली 2' के लिए राजामौली ने लिए 28 करोड़, प्रभास ने 25 करोड़ जानें और कलाकारों की फीस के बारें में
A post shared by Paris-Michael K. Jackson (@parisjackson) on Apr 11, 2017 at 9:10am PDT
पेरिस ने आगे लिखा है, 'मानव शरीर एक खूबसूरत रचना है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसमें क्या खोट है। शरीर पर चाहे दाग हों, ज्यादा वजन हो, झुर्रियां, झाइयां हों या कोई और समस्या हो। आपका शरीर तभी भी खूबसूरत माना जाएगा। आप खुद को अभिव्यक्त करने में जिस हद तक सुविधाजनक पाती हैं, वह करें।'
A post shared by Paris-Michael K. Jackson (@parisjackson) on May 10, 2017 at 12:22pm PDT
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि