प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की 'रोका सेरेमनी' के बाद परिणीति ने लिखा इमोशनल पोस्ट..
प्रियंका चोपड़ा की कजिन परीणीति चोपड़ा रोका सेरेमनी के बाद अपनी बहन के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा।
मुंबई:
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की 'रोका' सेरेमनी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस परीणीति चोपड़ा ने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट इंस्टाग्राम पर लिखा। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की 'रोका' सेरेमनी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बाढ़ सी ला दी। कोई उन्हें बधाई के लिए तस्वीर को शेयर कर रहा था, तो किसी ने सेरेमनी के दौरान मस्ती की तस्वीरों को पोस्ट किया। मगर एक प्रियंका चोपड़ा की कजिन परीणीति की एक तस्वीर ने सबका दिल जीत लिया।
रोका सेरेमनी में शामिल होने के लिए अपनी फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़कर लखनऊ से मुंबई पहुंची परीणीति चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की ही तरह पीले रंग के पारंपरिक वेषभूषा में ही नजर आ रही थी। प्रियंका और परीणीति भले ही पार्टी या पर्दे पर साथ नजर ना आई हो, मगर बात जब रिश्तों की हो तो वह हमेशा आस-पास रही है।
फिर चाहे निक के साथ गोवा वेकेशन पर जाना हो या फिर फैमिली डिनर, परिणीति चोपड़ा हमेशा प्रियंका के साथ ही नजर आई। दोनों बहनों का प्यार रोका सेरेमनी के बाद परीणीति की शेयर हुई इस तस्वीर से और ज्यादा गाढ़ा होता नजर आता है। परिणीति ने अपने ट्वीटर अकाउंट से प्रियंका को गले लगाये हुए एक तस्वीर को शेयर की और इसके साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा।
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) August 18, 2018
इस पोस्ट में परीणीति ने लिखा, 'आज मैं जादू और परीकथा की गवाह बनी...जब हम बच्चे थे तो मिमी दीदी और मैं 'घर-घर' खेला करते थे। हम शर्मीली दुल्हनें बनते थे, हमारे झूठमूठ के बच्चे होते थे और हम अपने पतियों को चाय सर्व करते थे। अजीब है लेकिन, ऐसा इसलिए क्योंकि हमें हमेशा प्यार के जादू पर भरोसा था और उम्मीद थी कि हमें एक दिन अपने लिए परफेक्ट इंसान मिलेगा।
मैं उनके लिए इससे परफेक्ट इंसान के बारे में नहीं सोच सकती थी। जैसा कि मैंने आज सुबह कहा था कि किसी भी इंसान को जज करने के दो तरीके हैं। एक उनके साथ यात्रा कीजिए दूसरा उनके साथ खाइए। निक मैंने आपके साथ ये दोनों काम किए हैं। और इसलिए मैं जानती हूं कि आप उनके लिए परफेक्ट हैं। उन्हें प्यार देना क्योंकि वह आपसे पागलों की तरह प्यार करती हैं। उन्हें प्रटेक्ट करना क्योंकि वह स्ट्रॉन्ग हैं पर अंदर से सॉफ्ट सोल हैं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और शुभकामनाएं देती हूं!!!! रोके की शुभकामनाएं और आने वाली शादी की भी।'
इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनास ने इन हसीनाओं को भी किया डेट, लंबी है लिस्ट
बता दें कि शनिवार सुबह रोका सेरेमनी के बाद रात में प्रियंका और निक की Engagement bash में आलिया भट्ट, अर्पिता खान, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ईशा अंबानी, संजय लीला भंसाली, परिणीति चोपड़ा, आयुष शर्मा समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।
पूर्व ब्यूटी क्वीन ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा बनाई गई पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी में पहनी थी। कार्यक्रम में प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा, साथ ही अर्पिता खान शर्मा, मुश्ताक शेख और सृष्टि बहल आर्य जैसे हस्तियां उपस्थित हुईं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kastbhanjan Hanuman Mandir: हनुमान जी से डरकर से यहां शनिदेव ने धारण किया था स्त्री रूप, जानें इस मंदिर की पौराणिक कथा
-
Hanuman Jayanti Upay: नही हो रही धन में वृद्धि और करियर में चाहिए तरक्की, तो आज जरूर करें ये उपाय
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश