logo-image

Birthday: फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं परिणीति चोपड़ा, वजह जान रह जाएंगे हैरान

22 अक्टूबर को अंबाला में जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस बार अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने साल 2011 में 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल' फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

Updated on: 21 Oct 2018, 06:25 PM

मुंबई:

22 अक्टूबर को अंबाला में जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस बार अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने साल 2011 में 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल' फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें: छप गए शादी के कार्ड, अगले महीने एक-दूजे के हो जाएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

परिणीति चोपड़ा (इंस्टाग्राम)
परिणीति चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

इसके बाद वह अर्जुन कपूर के साथ 'इश्कजादे' फिल्म में नजर आईं और उनके काम की जमकर तारीफ हुई। फिर उन्होंने 'हंसी तो फंसी', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'किल दिल' और 'मेरी प्यारी बिंदू' जैसी फिल्मों में काम किया।

परिणीति चोपड़ा (इंस्टाग्राम)
परिणीति चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

परिणीति ने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स किया। इसके बाद साल 2009 में मैनचेस्टर से भारत लौट आईं।

परिणीति चोपड़ा (इंस्टाग्राम)
परिणीति चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

दिलचस्प बात यह है कि परिणीति को पहले फिल्मों और एक्टिंग में खास रूचि नहीं थी। वह इस प्रोफेशन में इसलिए भी नहीं आना चाहती थीं, क्योंकि उन्हें बहुत मेकअप लगाना पड़ता। हालांकि, जब उन्होंने बहन प्रियंका चोपड़ा का काम देखा तो उनकी सोच में बदलाव हुआ।

परिणीति चोपड़ा (इंस्टाग्राम)
परिणीति चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

क्या आपको पता है कि परिणीति एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि सिंगर भी हैं। उन्होंने म्यूजिक में ग्रेजुएशन किया है। उन्हें शास्त्रीय संगीत की अच्छी जानकारी है।

परिणीति चोपड़ा (इंस्टाग्राम)
परिणीति चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

हाल ही में परिणीति की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' रिलीज हुई। इसमें अर्जुन कपूर भी लीड रोल में हैं। हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।