Watch: 'पद्मावती' का नया गाना आउट, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
यह मूवी 1 दिसंबर को रिलीज होगी, लेकिन इसके पहले जगह-जगह फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
मुंबई:
संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' पर चल रहे विवाद के बीच फिल्म का नया गाना 'एक दिल, एक जान' आउट हो गया है। इसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है।
इस गाने में रानी पद्मावती पति महारावल रतन सिंह को युद्ध के लिए तैयार कर रही हैं। उनकी मुस्कुराहट में दर्द छिपा हुआ है, जो आंसू के जरिए बाहर आ रहा है। दीपिका ने 'घूमर' गाने के बाद एक बार फिर शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। वहीं शाहिद कपूर भी इस किरदार में जान डाल चुके हैं। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।
पद्मावती के इस रोमांटिक गाने को शिवम पाठक ने गाया है। वहीं संगीत संजय लीला भंसाली ने दिया है। बता दें कि भंसाली अक्सर अपनी फिल्मों में संगीत देते हैं।
ये भी पढ़ें: पद्मावती विवाद: बदले-बदले नजर आए पहलाज निहलानी बोले- बिना देखे विरोध ठीक नहीं
इसके पहले 'पद्मावती' का 'घूमर' गाना रिलीज हुआ था, जो लोगों को काफी पसंद आया। गाने को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिले। वहीं दीपिका की भी जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म में रणवीर सिंह भी अहम भूमिका में हैं, जो अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं।
बता दें कि यह मूवी 1 दिसंबर को रिलीज होगी, लेकिन इसके पहले जगह-जगह फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के नेता फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं।
यहां देखें 'पद्मावती' का नया गाना:
ये भी पढ़ें: 'पद्मावती' विवाद के बीच जारी हुआ शाहिद कपूर का नया पोस्टर, शाही अंदाज में आए नजर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां