शाहिद कपूर अपना घर छोड़ गोरेगांव के फाइव स्टार होटल में हुए शिफ्ट
शाहिद कपूर इन दिनों अपना घर छोड़ होटल में रह रहे है। 'पद्मावती' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है जिसके चलते वे गोरेगांव के फाइव स्टार होटल में शिफ्ट हो गए है।
नई दिल्ली:
शाहिद कपूर इन दिनों अपना घर छोड़ होटल में रह रहे है। अगर आप ये सोच रहे है कि मीरा से अनबन होने के चलते शाहिद शिफ्ट हो गए है तो ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल एक्टर 'पद्मावती' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है जिसके चलते वे गोरेगांव के फाइव स्टार होटल में शिफ्ट हो गए है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद को फिल्म सिटी तक जाने में चार घंटे का सफर तय करना होता है। इससे उनका बहुत समय खराब हो जाता था इसलिए उन्होंने फिल्म सिटी के पास ही होटल में रहने का फैसला किया ताकि वे सुबह जल्दी शूटिंग शुरू कर सके।
फिल्म में शाहिद दो अलग किरदारों में नजर आएंगे जिसके चलते वे कड़ी मेहनत कर रहे है। शाहिद इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं और उनके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं।
शाहिद कपूर और पद्मावती के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की एक साथ यह पहली फिल्म होगी। शाहिद ने अपने 14 साल के बॉलीवुड करियर में कभी भंसाली के साथ काम नहीं किया।
और पढ़ें: 'दंगल' के बाद सलमान खान की 'सुल्तान' चीन में धमाल मचाने को तैयार
दो बार सेट पर हुए हमले
फिल्म 'पद्मावती' कई बार मुशिकलों में पड़ चुकी है। जयपुर में शूटिंग के दौरान करणी सेना के लोगों ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद कोल्हापुर में इस फिल्म का सेट लगाया गया था।
इसके बाद एक बार फिर मार्च में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर एक बार फिर से हमला हुआ। करीब दो बजे के आसपास करीब 40-50 लोगों ने पद्मावती के सेट पर आगजनी का प्रयास किया था।
(राष्ट्रपति चुनाव-2017 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में