'बाहुबली' और 'किक 2' के बाद अब मलयालम फिल्म में नजर आएंगी बैली डांसर नोरा फतेही
'बिग बॉस 9' में नजर आ चुकीं नोरा अक्सर अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
मुंबई:
'बाहुबली' और 'किक 2' जैसी फिल्मों के गीतों में नजर आईं कनाडाई मोरोक्कन अभिनेत्री नोरा फतेही आगामी मलयालम फिल्म 'कयाकुलम कोचुन्नी' में दिखाई देंगी। इसमें निविन पॉली जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
यह दूसरी मलयालम फिल्म होगी, जिसमें नोरा दिखेंगी। इससे पहले वह अभिनेता पृथ्वीराज की फिल्म 'डबल बैरल' में नजर आई थीं।
'कयाकुलम कोचुन्नी' रोशन एंड्रूस द्वारा निर्देशित है। यह असल जिंदगी पर आधारित है। अभिनेत्री गोवा में फिल्म के एक गीत की शूटिंग करेंगी।
ये भी पढ़ें: VIDEO: मौनी रॉय का क्लासिकल डांस देख आप कहेंगे OMG!
उन्होंने कहा, 'मैं इस गीत को कोरियोग्राफर विष्णु देव सर के साथ शूट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। फिल्म में निविन पॉली और मोहनलाल जैसे दिग्गज कलाकार हैं। यह मेरा पहला मलयालम डांस सीक्वेंस है।'
'बिग बॉस 9' में नजर आ चुकीं नोरा अक्सर अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वह एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं और दिलचस्प बात यह है कि बिना प्रैक्टिस के ही बैली डांस किया। इसका वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on Mar 20, 2018 at 11:15am PDT
ये भी पढ़ें: शहनाई को 'बेगम' मानते थे बिस्मिल्लाह खां, गूगल ने डूडल बनाकर किया याद
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह