logo-image

निक के भाई ने की प्रियंका की तारीफ, एक्ट्रेस की मां से मुंबई मिलने आएंगे सिंगर

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी रिलेशनशिप खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। प्रियंका और निक का अफेयर टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है।

Updated on: 21 Jun 2018, 04:54 PM

मुंबई:

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी रिलेशनशिप खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। प्रियंका और निक का अफेयर टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है।

मनोरंजन गलियारों में दोनों के रिलेशन को लेकर चर्चाएं खूब जोरों पर है। दोनों की लव स्टोरी को लेकर कुछ न कुछ नई खबर सामने आती रहती हैं।

दोनों एक दूसरे के परिवार के भी नज़दीक आ रहे है। इंस्टाग्राम पर निक के पिता को प्रियंका चोपड़ा ने फॉलो करना शुरू कर दिया है।

प्रियंका के बाद निक ने भी देसी गर्ल के परिवार से नज़दीकियां बढ़ाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक जल्द मुंबई आकर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से मुलाकात करेंगे। निक के भाई ने भी क्वांटिको स्टार की तारीफ की थी

 

A post shared by Priyanka and Nick🖤 (@nickyanka1) on Jun 13, 2018 at 10:39am PDT

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद तेज़ी से वायरल हुआ। इस वीडियो में प्रियंका अमेरिका के डॉजर्स स्टेडियम में निक जोनास के साथ बेसबॉल मैच देखते हुए नज़र आईं।

और पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का 25 साल के मशहूर इंटरनेशनल सिंगर पर आया दिल, चर्चा में VIRAL वीडियो

इससे पहले दोनों मेमोरियल डे, मेट गाला इवेंट जैसे कई इवेंट्स में स्पॉट किये जा चुके हैं। 25 साल के निक मशहूर सॉन्ग राइटर और सिंगर है और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।

 

A post shared by Priyanka and Nick🖤 (@nickyanka1) on Jun 13, 2018 at 10:39am PDT

 

A post shared by Priyanka and Nick🖤 (@nickyanka1) on Jun 11, 2018 at 8:35pm PDT

 

A post shared by Priyanka and Nick🖤 (@nickyanka1) on Jun 11, 2018 at 11:17am PDT

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'भारत' में काम करने के लिए तैयार हैं। वह 10 साल बाद सलमान खान और निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

प्रियंका और सलमान 'मुझसे शादी करोगी' (2004), 'सलाम-ए-इश्क' (2007) और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' (2008) में साथ नजर आ चुके हैं। भारत फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

और पढ़ें: राखी सावंत ने रेड हॉट अंदाज में मनाया योग दिवस, चर्चा में वायरल वीडियो