इस दिन रिलीज़ होगा 'जॉली एलएलबी 2' का ट्रेलर, अक्षय कुमार ने किया ट्विट
फिल्म में खिलाड़ी कुमार के साथ हुमा कुरैशी नज़र आयेंगी। साथ ही अन्नू कपुर और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।
मुंबई:
अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी' तो आपको याद होगी। अरशद की शानदार एक्टिंग और मजेदार कहानी की वजह से हिट रही 'जॉली एलएलबी' एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने आ रही है। इस फिल्म में अरशद की जगह एडवोकेट की भूमिका निभाने आ रहे अक्षय कुमार ने फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' की एक और झलक पेश की है।
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर 'जॉली एलएलबी 2' की तस्वीर शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जॉली आ रहा है- तैयार हो जाइए उसके कारनामों के लिए #JollyLLb2 ट्रेलर, 19 नवंबर को..!
जॉली आ रहा है - तैयार हो जाइए उसके कारनामों के लिए #JollyLLb2 trailer @foxstarhindi on Dec 19 pic.twitter.com/xEW8LR7KZR
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 8, 2016
फिल्म का निर्देशन सुभाष कुमार ने किया है। फिल्म में खिलाड़ी कुमार के साथ हुमा कुरैशी नज़र आयेंगी। साथ ही अन्नू कपुर और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। 'जॉली एलएलबी 2' 2013 की फिल्म 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है। पहली फिल्म में अरशद वारसी के साथ बमन ईरानी और अमृता राव थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें