logo-image

नेशनल अवॉर्ड 2018: विनोद खन्ना का परिवार हुआ भावुक, बेटे ने पोस्ट की ये तस्वीर

विनोद खन्ना की पत्नी कविता और उनके बेटे अक्षय यह पुरस्कार लेने के लिए विज्ञान भवन में मौजूद थे।

Updated on: 03 May 2018, 11:51 PM

नई दिल्ली:

विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के दौरान उनका परिवार भावुक हो गया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गौरवपूर्ण और भावुक क्षण है। विनोद खन्ना को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान सम्मानित किया गया।

विनोद खन्ना की पत्नी कविता और उनके पुत्र अक्षय यह पुरस्कार लेने के लिए विज्ञान भवन में मौजूद थे। इस खास मौके पर विनोद के दूसरे बेटे राहुल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक फोटो पोस्ट की है, जो बेहद खास है। 

ये भी पढ़ें: नेशनल अवॉर्ड 2018: नाराज विजेताओं को बोनी कपूर का करारा जवाब

समारोह से पहले अक्षय ने कहा, 'एक बेटे के रूप में उनकी ओर से पुरस्कार प्राप्त करना बहुत ही विनयपूर्ण है। यह हम सभी के लिए गौरवपूर्ण और भावुक क्षण है।'

विनोद खन्ना की पत्नी कविता ने कहा, 'यह मेरे परिवार, उनके प्रशंसक के लिए खुशी एवं गर्व का समय है। हमें इसलिए बुरा भी लग रहा है कि वह यहां हमारे बीच यह पुरस्कार ग्रहण करने के लिए मौजूद नहीं है।'

कविता ने कहा, 'मैं इसलिए भी खुश हूं क्योंकि अक्षय उनकी ओर से पुरस्कार ग्रहण कर रहे हैं। उनकी ओर से यह पुरस्कार लेने के लिए अक्षय से अच्छा और कोई व्यक्ति नहीं हो सकता।'

पिछले साल 70 की उम्र में विनोद खन्ना का निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें: National Awards 2018: इन विजेताओं को मिला अवॉर्ड, पढ़ें पूरी लिस्ट