logo-image

मुंबई: भोजपुरी एक्टर मनोज आर पांडेय को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सिंगर ने लगाया था रेप का आरोप

मनोज ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इनमें 'लहरिया लूट ए राजा जी', 'कईसन पियवा के चरितर बा', 'बलिया के दबंगई' और 'सौगंध गंगा मईया के' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

Updated on: 22 Sep 2017, 10:59 AM

मुंबई:

भोजपुरी एक्टर मनोज आर पांडेय को मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एक्टर पर एक सिंगर ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने 15 सितंबर को चारकोप थाने में केस दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें: #MovieReview: राजकुमार की एक्टिंग के हैं कायल तो जरूर देखें 'न्यूटन'

पीड़िता के मुताबिक, साल 2011 में एक एलबम की शूटिंग चल रही थी। मनोज का भाई कैमरामैन था। इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई। पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। मनोज उसके घर आने-जाने लगा और साल 2012 में शादी का आश्वासन देकर वह पीड़िता के साथ लिव इन में रहने लगा।

साल 2015 में जब पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई तो मुंबई के एक हॉस्पिटल में जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। यही नहीं, जब उसने शादी करने को लेकर एक्टर पर दबाव डाला तो उसने धोखा देकर किसी और से शादी कर ली।

बता दें कि मनोज ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इनमें 'लहरिया लूट ए राजा जी', 'कईसन पियवा के चरितर बा', 'बलिया के दबंगई' और 'सौगंध गंगा मईया के' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। वहीं यूपी की रहने वाली पीड़िता भोजपुरी सिंगर है।