logo-image

'मुबारकां' का नया गाना 'हवा हवा' रिलीज़, अर्जुन-इलियाना ने किया है बेहतरीन डांस

पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर के 70-80 के मशहूर गाने का है रीमिक्स, गाने को मीका सिंह और प्रकृति कक्कर ने दी है अपनी आवाज़

Updated on: 30 Jun 2017, 03:19 PM

नई दिल्ली:

अनिल कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'मुबारकां' का नया गाना 'हवा हवा' रिलीज हो गया है। अर्जुन कपूर और फिल्म में उनकी लेडी लव इलियाना डिक्रूज पर फिल्माया गया यह गाना आते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया है।

गाने में अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज को मानाने की कोशिश करते दिखाई देते है। अर्जुन और इलियाना के साथ करीब 200 डांसर्स इस गाने में झूमते नज़र आ रहे हैं। गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को-सीजर ने की है।

'हवा हवा' गाने में मीका सिंह और प्रकृति कक्कड़ ने अपनी आवाज़ दी है। वहीँ इसका संगीत गौरव और रोशिन का है। कुमार ने इस गाने के बोल लिखे हैं।

पाकिस्तानी पॉप सिंगर हसन जहांगीर के 'हवा हवा' गाने को अनीस बज्मी की इस फिल्म में फिर से एक नए अंदाज में दिखाया है। इस गाने ने 70-80 के दौर में ऐसा तहलका मचाया था कि तब भारत में इसके 15 मिलियन कैसेट बेचे गए थे।

पंजाबी डांस नंबर्स की लिस्ट में एक और नया गाना शुमार हो गया है। फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने बताया कि यह एक शरारती, ग्रूवी गीत है जिसे भव्य, रंगीन सेट-अप पर फिलमाया गया है। 

फिल्म मुबारकां, पंजाबी वेडिंग से जुड़ी एक मसाला फिल्म है जिसमें अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज, के साथ अथिया शेट्टी भी हैं। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज़ होगी।