logo-image

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बनी फिल्म, 17 नवंबर को होगी रिलीज

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी को इस फिल्म से आपत्ति थी।

Updated on: 13 Oct 2017, 02:52 PM

मुंबई:

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री ड्रामा मूवी बनी है। इसका नाम 'एन इन्सिगनिफिकेंट मैन' है और यह 17 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को अमेरिका की मीडिया कंपनी वाइस लॉन्च करेगी।

'एन इन्सिगनिफिकेंट मैन' को खुशबू रांका और विनय शुक्ला ने निर्देशित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक अकाल्पनिक राजनीतिक फिल्म है, जो सामाजिक कार्यकर्ता से सीएम बने अरविंद केजरीवाल के पूरे राजनीतिक सफर को बारीकी से दिखाएगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने इस फिल्म को प्रमाण पत्र दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई थी।

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट पहुंचीं गौरी खान के भव्य स्टोर, शेयर किया वीडियो 

उन्होंने फिल्म के निर्माताओं से कहा था कि रिलीज से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल से भी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लाना होगा। हालांकि आखिर में इसे रिलीज करने की मंजूरी दे दी गई।

अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक यात्रा एनजीओ के सुधार कार्यों के जरिए होती हैं। आईआरएस अधिकारी रहे केजरीवाल ने बाद में सरकारी नौकरी छोड़कर आंदोलन के जरिए बदलाव की मुहिम चलाई।

अरविंद केजरीवाल पर बनी फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होगी
अरविंद केजरीवाल पर बनी फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होगी

लंबे अरसे तक सुधारों की मांग लेकर आंदोलन चलाने के बाद आखिरकार केजरीवाल ने सीधे राजनीति में उतरने का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) का गठन किया, जो पहली बार दिल्ली में चुनाव लड़ी और सरकार बनाने में सफल रही। आंदोलन की लोकप्रियता पर सवार अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप को 2012 के चुनाव में उम्मीद से अधिक सीटों पर कामयाबी मिली और केजरीवाल पहली बार मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे।

हालांकि बतौर मुख्यमंत्री उनका पहला कार्यकाल महज 49 दिनों का रहा। इसके बाद केजरीवाल 2015 के चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले प्रचंड बहुमत से वापस लौटे औऱ दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे।

2015 के चुनाव में केजरीवाल को मिली कामयाबी का अंदाजा दिल्ली विधानसभा में आप को मिली सीटों से लगाया जा सकता है। 70 सीटों वाली विधानसभा में केजरीवाल की पार्टी को कुल 67 सीटें मिली। राजनीति में केजरीवाल की अप्रत्याशित सफलता इस फिल्म की बुनियाद बनी।