logo-image

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर लौटी स्वदेश, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

मानुषी छिल्लर, अभिनेत्री सोनम कपूर और अदिति राव हैदरी 28 नवबंर से हैदराबाद में हो रहे वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में शामिल होंगी।

Updated on: 26 Nov 2017, 10:41 AM

नई दिल्ली:

चीन में मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर आज भारत लौट आई हैं। चीन के सान्या में 108 सुंदरियों को पछाड़ने वाली ​हरियाणा की मानुषी ने यह ताज जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया।

दरअसल, ​2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में 17 सालों के लंबे अंतराल के बाद मानुषी ने चीन में यह खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ा दिया है।

इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं। प्रतियोगिता में 20 साल की मिस इंडिया मानुषी से पूछा गया कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों?

मानुषी ने इसका बेहद ही शानदार जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं, बल्कि सम्मान और प्यार से है।

इससे पहले रीता, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी और प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं।

 

इसके साथ ही मानुषी छिल्लर, अभिनेत्री सोनम कपूर और अदिति राव हैदरी 28 नवबंर से हैदराबाद में हो रहे वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में शामिल होंगी।

और पढे़ं: PHOTOS: मानुषी छिल्लर, सोनम कपूर, अदिति राव जीईएस में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का