logo-image

बेंगलुरु में सनी लियोनी का विरोध, जलाए गए पोस्टर, जानें क्यों

वीरामहादेवी एक योद्धा थीं और सनी लियोनी उनकी भूमिका निभा रही हैं। कन्नड़ रक्षण वेदिक संगठन इसे अपमान बता कर विरोध जता रहा है।

Updated on: 22 Oct 2018, 05:47 PM

बेंगलुरु:

कर्नाटक के बेंगलुरु में सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का विरोध करते हुए पोस्टर जलाया गया। कर्नाटक रक्षण वेदिक के सदस्यों ने इकट्ठा होकर सनी के खिलाफ नारेबाजी की। यह संगठन राज्य में सनी के प्रवेश और कन्नड़ फिल्म में उनके रोल को लेकर नाराजगी जता रहा है।

कर्नाटक रक्षण वेदिक संगठन के सदस्यों ने सनी के पोस्टर जलाए और खूब नारेबाजी की। वह तमिल फिल्म 'वीरामहादेवी' में सनी लियोनी की भूमिका से नाराज हैं।

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के बाद अब सामने आई कपिल शर्मा की शादी की डेट

वहीं, दूसरी तरफ कन्नड़ संगठनों के विरोध के बावजूद पुलिस ने सनी को 3 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है।

बता दें कि वीरामहादेवी एक योद्धा थीं और सनी लियोनी उनकी भूमिका निभा रही हैं। कन्नड़ रक्षण वेदिक संगठन इसे अपमान बता कर विरोध जता रहा है।