मुंबई: ममता कुलकर्णी की 20 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया आदेश
महाराष्ट्र के ठाणे में एनडीपीएस अदालत ने 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है।
मुंबई:
बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है।
महाराष्ट्र के ठाणे में एनडीपीएस अदालत ने 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है।
ठाणे पुलिस ने 2016 में करोड़ों के ड्रग रैकेट का पर्दफ़ाश किया था, जिसमे ममता कुलकर्णी का नाम भी शामिल था।
एनडीपीएस की विशेष अदालत के न्यायाधीश एच. एम. पटवर्धन ने ड्रग रैकेट मामले में ममता कुलकर्णी के हाजिर नहीं होने के बाद पिछले हफ्ते मुंबई के अलग अलग इलाकों में बने तीन आलीशान फ्लैट्स को कुर्क करने का आदेश दिया था।
कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत 20 करोड़ रूपये बताई जा रही है।
और पढ़ें: रेणुका चौधरी के सपोर्ट में शत्रुघ्न, कहा- मनोरंजन और राजनीति जगत में यौन शोषण आम बात
उल्लेखनीय है कि कुलकर्णी को दो साल पहले विक्की गोस्वामी से जुड़े इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि वह मादक पदार्थ कारोबार की अवैध गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थी।
2016 में ठाणे क्राइम ब्रांच ने इस सिलसिले में महाराष्ट्र की एक फैक्ट्री से 2000 करोड़ के ड्रग्स भी बरामद किए थे। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी की थी लेकिन ममता और विक्की हमेशा से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे क्योंकि वो इस दौरान केन्या में थे।
कई समन भेजे जाने के बाद भी जब ममता और विक्की जांच एजेंसियों के सामने हाज़िर नही हुए तब ठाणे क्राइम ब्रांच ने उन्हें भगोड़ा घोषित करने की मांग अदालत से की थी। जिसे मंजूरी देते हुए अदालत ने इसी साल 6 जून को ममता और विक्की दोनों को ही भगोड़ा घोषित कर दिया।
और पढ़ें: कश्मीर की वादियों में ठंड से ठिठुरी जैकलीन, माचो लुक में दिखे सलमान खान
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी