मलयालम अभिनेत्री भावना का अपहरण कर चलती कार में की छेड़छाड़, ड्राइवर मार्टिन गिरफ्तार
पुलिस ने अपहरण और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में भावना के पुराने ड्राइवर मार्टिन के साथ सुनील नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्ली:
साउथ इंडियन फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस भावना का बीती रात कथित रूप से अपहरण करने के बाद यौन उत्पीड़न किया गया। भावना के साथ यह वारदात केरल के कोच्चि में हुई।
पुलिस के अनुसार, वह मलयालम फिल्मों की अदाकारा शूटिंग के बाद घर लौट कर रहीं थी, तभी तीन लोगों ने जबरन उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दिया और उसके कुछ देर बाद ही उनका अपहरण कर लिया और गाड़ी में घूमाते रहे। रात करीब 10:30 बजे उनको घर के करीब छोड़ा गया। खबरों की मानें तो इस दौरान बदमाशों ने एक्ट्रेस भावना की तस्वीरें और वीडियो भी बना डाले।
Kochi, Kerala: Malayalam actor Bhavana allegedly molested after being abducted last night in Ernakulam. One held, search on for others pic.twitter.com/s6mcmvwKfo
— ANI (@ANI_news) February 18, 2017
पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने अपहरण और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में भावना के पुराने ड्राइवर मार्टिन के साथ सुनील नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें:
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें