logo-image

OMG: शाहरुख खान की 'हिरोइन' महिमा चौधरी को पहचानना हुआ मुश्किल, देखें लेटेस्ट फोटो

महिमा चौधरी का टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस से करीब 6 साल तक अफेयर चला था। ब्रेकअप के बाद उन्होंने बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली थी।

Updated on: 16 Sep 2017, 08:35 AM

मुंबई:

करीब 20 साल पहले एक आम लड़की फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। शाहरुख खान की फिल्म 'परदेस' (1997) से उन्होंने डेब्यू किया था और अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बना लिया था, लेकिन इस एक्ट्रेस को अब पहचानना मुश्किल है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस महिमा चौधरी की।

जी हां, महिमा चौधरी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। कभी फिट और खूबसूरत दिखने वाली महिमा का वजन काफी बढ़ा हुआ है। उन्हें मुंबई के जुहू में स्पॉट किया गया।

बता दें कि महिमा ने 13 सितंबर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। वह 44 साल की हो गई हैं। वह मुंबई में अपनी बेटी के साथ रहती हैं। शाहरुख खान के साथ 'परदेस' जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद भी महिमा फिल्म इंडस्ट्री में सक्सेसफुल नहीं हो सकीं। उन्हें आखिरी बार 'डार्क चॉकलेट' (2016) में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें: जब सलमान के भांजे ने उन्हें बनाया 'मामू', आप भी देखें

रिपोर्ट्स की मानें तो महिमा चौधरी का टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस से करीब 6 साल तक अफेयर चला था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि लिएंडर ने उन्हें धोखा दिया। वह अच्छे टेनिस प्लेयर तो हैं, लेकिन अच्छे इंसान नहीं हैं।

इसके बाद साल 2006 में महिमा ने बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली थी। कुछ दिन बाद ही प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने पर कहा जा रहा था कि वह शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। साल 2013 में महिमा और बॉबी ने अलग होने का फैसला ले लिया।

महिमा इस वक्त आर्यना नाम की बेटी की सिंगल पेरेंट हैं। महिमा ने 'दाग: द फायर' (1999), 'दिल क्या करे' (1999), 'धड़कन' (2000), 'लज्जा' (2000), 'दिल है तुम्हारा' (2002) और 'बागबान' (2003) जैसी फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें: लंबे समय तक बैठे रहना खतरनाक?