'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' फिल्म ने ग्लासगो फिल्म महोत्सव में जीता ऑडिएंस अवॉर्ड
स्कॉटिश अभिनेता डेविड टेनेंट ने सोमवार को श्रीवास्तव को यह अवॉर्ड प्रदान किया।
नई दिल्ली:
फिल्मकार अलंकृता श्रीवास्तव की जिस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने प्रमाणपत्र देने से मना कर दिया है, उस 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' फिल्म ने ग्लासगो फिल्म महोत्सव-2017 में ऑडिएंस अवॉर्ड जीता है।
निर्देशक ने कहा कि यह अवॉर्ड मिलने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। स्कॉटिश अभिनेता डेविड टेनेंट ने सोमवार को श्रीवास्तव को यह अवॉर्ड प्रदान किया।
इस फिल्म के निर्माता प्रकाश झा हैं। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और रत्ना पाठक के अभिनय से सजी यह फिल्म छोटे कस्बे में रहने वाली विभिन्न उम्र की चार महिलाओं की कहानी है, जो अपने-अपने तरीके से खुलकर अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं।
भारत की केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इस फिल्म को 23 फरवरी को उत्तेजक दृश्यों और अपशब्दों का इस्तेमाल होने का आरोप लगाते हुए प्रमाणपत्र देने से मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें- राजकुमार राव की थ्रिलर फिल्म 'ट्रैप्ड' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 15 दिनों तक गाजर और ब्लैक कॉफी में जिंदा रहा ये हीरो
अलंकृता श्रीवास्तव ने अपने बयान में कहा, 'मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं कि ग्लासगो फिल्म महोत्सव में 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' ने स्कॉटरेल ऑडियंस अवार्ड जीता है। फिलहाल जब कि महिला दृष्टिकोण के साथ बनी महिला प्रधान इस फिल्म को भारत में प्रमाणपत्र देने से मना कर दिया गया है, मुझे लगता है कि यह अवार्ड मिलने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था।' उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड ने उन्हें उम्मीद और हौसला दिया है।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के फैसले का गोविंद निहलानी, फरहान अख्तर, विवेक अग्निहोत्री, पूजा भट्ट, सुशांत सिंह, आलिया भट्ट जैसी फिल्मी हस्तियों ने आलोचना की है।
यह भी पढ़ें- इरफान खान ने बांग्लादेश में बैन फिल्म 'दूब' का पहला लुक जारी किया
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य