एक्ट्रेस कृतिका चौधरी का मुंबई में शव मिलने से सनसनी, कंगना रनौत के साथ कर चुकी हैं स्क्रीन शेयर
कृतिका चौधरी की उनके कमरे से संदिग्ध अवस्था में लाश मिलना अभी तक पुलिस के सामने पहेली बनी हुई है कि आखिर कृतिका की मौत कैसे हुई?
नई दिल्ली:
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ फिल्म 'रज्जो' में स्क्रीन शेयर करने वाली अदाकारा कृतिका चौधरी का मुंबई के अंधेरी स्थित एक फ्लैट से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया।
इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही अभिनेत्री कृतिका की लाश उनके ही कमरे में मिलने से इलाके में सन्नाटा पसर गया। मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके के भैरवनाथ सोसाइटी के पांचवी मंजिल के कमरा नंबर 503 से बदबू आ रही थी।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उसने दरवाजा खोला तो बेडरूम में कृतिका की लाश बेड पर पड़ी थी। पुलिस को अभिनेत्री के माथे से चोट के निशान भी मिले हैं।
और पढें: OMG रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' हुई लीक!
कृतिका चौधरी की उनके कमरे से संदिग्ध अवस्था में लाश मिलना अभी तक पुलिस के सामने पहेली बनी हुई है कि आखिर कृतिका की मौत कैसे हुई? कृतिका ने आत्महत्या की या फिर उसकी ह्त्या की गई है? पुलिस इन सवालों के जवाब जानने के लिए जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
बता दें कृतिका फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के अलावा एकता कपूर के बालाजी के बैनर तले एक सीरियल में भी काम कर चुकी है।
और पढें: तेलुगू कवि, लेखक, गीतकार और अवॉर्ड के बादशाह सी. नारायण रेड्डी ने पत्नी के नाम से की अवॉर्ड की शुरुआत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए