logo-image

केरल बाढ़: बॉलीवुड सेलेब्स ने की मदद की अपील, आप ऐसे दे सकते हैं डोनेशन

बॉलीवुड के सितारों ने लोगों से केरल बाढ़ के लिए राहत कोष में डोनेट करने की अपील की है।

Updated on: 17 Aug 2018, 12:56 PM

नई दिल्ली:

केरल में बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 100 हो गई है। हजारों लोग, खासतौर पर पथानमथिट्टा में और एर्नाकुलम और त्रिशूर के हिस्सों में बाढ़ में फंसे हुए हैं और उनके लिए राहत व बचाव में लगे बचावकर्ता भारी बारिश से जूझ रहे हैं। 

केरलवासियो की मदद के लिए साउथ के ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी लोगों से राहत कोष में मदद करने की अपील कर रहे है। इसके अलावा उन्होंने केरल में मदद के जारी हेल्पलाइन नंबर की लिस्ट भी जारी की है। 

शाहिद कपूर, वरुण धवन, जॉन अब्राहम, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन समेत कई सितारे इस काम के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों से राहत कोष में डोनेट करने की अपील की है।  

वरुण धवन ने लिखा,'केरल में बाढ़ से स्थिति काफी खराब है। राज्य को राष्ट्रीय मीडिया के ध्यान के साथ-साथ केंद्र सरकार और नागरिकों से मदद की जरूरत है। केरल के लोगों को इस तरह दुख में देखकर बुरा लग रहा है।'

अर्जुन कपूर ने लिखा, 'केरल बाढ़ से प्रभावित लोगों की प्लीज मदद करे'

Please help the people who have been affected by the floods in Kerala.

अनुष्का शर्मा ने लिखा,'बाढ़ से केरल में तबाही मची हुई है। हम जो भी कर सकें, हमें करना चाहिए।'

The devastation caused in Kerala by the floods is gut-wrenching. Whatever we can do, we must. 🙏🏻 #KeralaFloods pic.twitter.com/jg8lxDRVaC

— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 16, 2018

अभिषेक बच्चन ने लिखा केरल में बाढ़ से जो हो रहा है, उसे देखकर दिल रोता है। कृपया केरल की मदद को आगे आएं।

श्रद्धा कपूर ने लिखा, 'केरल बाढ़ से प्रभावित हर किसी के लिए प्रार्थना। राज्य को हमारी मदद की जरूरत है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह मदद कितनी छोटी और बड़ी है। यहां कुछ डिटेल हैं, जिनसे आप केरल के मुख्यमंत्री के राहतकोष में दान कर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकते हैं।'

बाढ़ से मरने वालों की संख्या 100 तक पहुंच चुकी है जबकि 11 लोग लापता हैं और 41 बुरी तरह घायल हैं। अब तक 1,65,538 लोगों को 1155 राहत कैंप में पहुंचाया गया है 2857 घर तबाह हो चुके हैं जबकि 3393 हेक्टेयर फसलों का नुकसान अभी तक हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: पत्रकारों को 'बच्चा' कहते थे अटल बिहारी वाजपेयी, मुशर्रफ को धोखेबाज बोल कहा- हेडलाइन दे दी तुम्हारी

रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे बुरी तरह प्रभावित पथानमथिट्टा के दक्षिण जिलों में सैकड़ों लोग अपने घरों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। पानी में डूबे इन स्थानों से लोगों को हवाईजहाज या हेलीकाप्टर के जरिए निकालने के प्रयास अभी तक विफल रहे हैं।