'विश्वरूपम 2' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग सैन्य अकादमी में, कमल हासन ने साझा की तस्वीर
हासन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में वह खुद एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर कुछ सैन्य अधिकारियों के साथ एक तस्वीर साझा की थी।
नई दिल्ली:
दिग्गज अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन ने लंबे समय से रुकी अपनी फिल्म 'विश्वरूपम 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। जासूसी थ्रिलर फिल्म का अंतिम शेड्यूल यहां ऑफिर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीएस) में चल रहा है।
हासन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में वह खुद एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर कुछ सैन्य अधिकारियों के साथ एक तस्वीर साझा की थी।
इसके साथ उन्होंने लिखा, 'फिल्म 'विश्वरूपम 2' और हिंदी में 'विश्वरूप 2' की शूटिंग। अंतिम शेड्यूल, रोमांचक। ओटीए चेन्नई पर राष्ट्र और मुझे गर्व है। यह भारत में एकमात्र ऐसी अकादमी है, जो महिला अधिकारियों को प्रशिक्षित करती है। मैं इन महिलाओं को सलाम करता हूं खासतौर पर मेरी सबसे पसंदीदा महिला.. भारत। मां तुझे सलाम।'
Shooting for Vishwaroopam 2 and Hindi Vishwaroop 2. Last stint. Exciting. OTA CHENNAI makes the nation & me proud. The only Academy that trains Lady officers in India. I Salute the ladies and especially my most favourite lady ..India. Maa tuje Salaam. pic.twitter.com/Ym8wFagQdJ
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) November 30, 2017
इस फिल्म में पिछले कुछ वर्षों से कई कारणों से देरी हो रही है। यह वर्ष 2013 की फिल्म 'विश्वरूपम' का सीक्वल है। इसमें शेखर कपूर, राहुल बोस और पूजा कुमार जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में एक-साथ शूटिंग चल रही है। इसकी रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
और पढ़ें: एंजेलिना जोली बनने की चाह में कराई 50 सर्जरी अब ऐसी दिखती है ये लड़की
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य