जस्टिन बीबर इन इंडिया: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर नहीं देख पाए पॉप स्टार का शो, जानें क्या है वजह
पुलिस को भी भीड़ को संभालने में काफी दिक्कत हुई। वहीं 50 लोगों के बेहोश होने की भी खबर मिली, जिनका तुरंत ट्रीटमेंट कर दिया गया।
मुंबई:
पॉप स्टार जस्टिन बीबर का फीवर इंडिया में सिर चढ़कर बोला। मुंबई में हुए कॉन्सर्ट में फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेडियम में लोग इतने ज्यादा थे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर को वापस लौटना पड़ा।
खबरों की मानें तो दोनों एक्टर्स अपने साथ सिक्योरिटी नहीं लाए थे। इतनी ज्यादा भीड़ देखकर वह पांच मिनट में ही वापस लौट गए। बता दें कि बीबर का लाइव कॉन्सर्ट देखने के लिए 45 हजार लोगों की भीड़ जुटी थी।
बीबर के कॉन्सर्ट में जाने से पहले बिपाशा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। वह लाइव शो में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं और उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'कॉन्सर्ट देखने के लिए पूरी तरह तैयार।'
ये भी पढें: पॉप सिंगर ने कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद स्टेज पर लहराया तिरंगा
All dressed up for nothing🙈 Ha ha ha!
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on May 10, 2017 at 10:56am PDT
बताया जा रहा है कि पुलिस को भी भीड़ को संभालने में काफी दिक्कत हुई। वहीं 50 लोगों के बेहोश होने की भी खबर मिली, जिनका तुरंत ट्रीटमेंट कर दिया गया।
बॉलीवुड की जुटी भीड़
बीबर का शो देखने के लिए बॉलीवुड की हस्तियों में भी खूब क्रेज देखने को मिला। जस्टिन को देखने के लिए आलिया भट्ट, अर्जुन रामपाल, सोनाली बेंद्रे, श्रीदेवी और उनकी बेटी, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा दर्शक बनकर पहुंचे थे।
ये भी पढें: जस्टिन इन इंडिया: कॉन्सर्ट से पहले बीबर मुंबई में गरीब बच्चों से मिले
सोने-चांदी के प्लेट्स में खाएंगे खाना
बता दें कि अभी बीबर दिल्ली, जयपुर और आगरा भी घूमेंगे। इस दौरान वह करीब 29 राज्यों के लजीज खानों का स्वाद चखेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि सभी मेहमानों को सोने-चांदी से बनी डिनर प्लेट्स पर खाना परोसा जाएगा। इन प्लेट्स पर हर एक मेहमान का नाम देवनागरी में खुदा होगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय