मीरा के साथ भाई ईशान खट्टर की 'धड़क' देखने पहुंचे शाहिद, रेखा-माधुरी भी रहीं मौजूद
मुंबई में 'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर के परिवार वालों के साथ रेखा और माधुरी दीक्षित भी मौजूद थीं।
मुंबई:
मुंबई में 'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर के परिवार वालों के साथ रेखा और माधुरी दीक्षित भी मौजूद थीं।
साल 2016 मराठी फिल्म 'सैराट' के रीमेक से करियर की शुरुआत कर रहीं जाह्न्वी की फिल्म की स्क्रीनिंग में उनके पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर दोनों शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: ईशान-जाह्नवी की 'धड़क' से सोनम और अनिल कपूर दंग, दिया पहला रिव्यू
वहीं ईशान के परिवार से उनके माता-पिता नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर, उनके सौतेले भाई अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, कुणाल खेमू और सोहा अली खान के साथ मलायका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी जैसे दिग्गज पहुंचे।
फिल्म स्क्रीनिंग में नेहा कक्कड़, डीनो मोरिया, डेविड धवन, सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंचे।
'धड़क' निर्देशक शशांक खेतान के साथ निर्माता करण जौहर भी इसमें शामिल हुए।
फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: 'धड़क' की रिलीज से पहले पापा बोनी के संग तिरुपति बालाजी के दरबार पहुंची जाह्नवी कपूर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां