बिंदास होकर थिरके जान्हवी और ईशान, 'धड़क' का दूसरा गाना 'झिंगाट' रिलीज़
जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की अपकमिंग मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद एक और गाना रिलीज़ हो गया है।
मुंबई:
जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की अपकमिंग मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद एक और गाना रिलीज़ हो गया है।
रोमांटिक गाने के बाद एनर्जी से भरपूर झिंगाट आउट हो चुका है। इस गाने में जान्हवी और ईशान दिल खोलकर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। यह गाना सुन आप भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे।
सैराट के मराठी झिंगाट के बाद इसे हिंदी में री क्रिएट किया गया है। झिंगाट गाने के बोल में शुरुआत में राजस्थानी टच है। यह गाना काफी मज़ेदार और जोश से भरपूर है।
अजय और अतुल ने इस गाने में आवाज़ का जादू बिखेरा है वहीं अमित भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे है। इसके ऑरिजनल गाने को भी अजय-अतुल की जोड़ी ने गाया था।
कुछ ही देर पहले रिलीज़ हुए इस गाने को दो लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके है।
फैंस को हिंदी वर्जन का झिंगाट काफी पसंद आ रहा है। गाने में जान्हवी और ईशान आंखों-आखों में इशारे करते दिखाई दे रहे हैं। जान्हवी बालकनी में बिंदास होकर डांस कर रही है वहीं ईशान नीचे ठुमके लगाते हुए नज़र आ रहे हैं।
और पढ़ें : 'धड़क' का पहला गाना रिलीज़, मन मोह लेगी जाह्नवी और ईशान की सादगी
इससे पहले रिलीज़ हुआ रोमांटिक टाइटल ट्रैक भी इंटरनेट पर सुपरहिट है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत नज़र आ रही है।
जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की केमिस्ट्री खूब जमी है। इसके साथ ही जान्हवी की खूबसूरती की तारीफें फैंस करते हुए नहीं थक रहे।
इस फिल्म में जहान्वी और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फ्रेश जोड़ी ऑन स्क्रीन देखने को मिलेगी।
मशहूर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रिमेक यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले निर्मित हो रही है। 'धड़क' 20 जुलाई में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
देखे सैराट का झिंगाट
और पढ़ें : B'day Spl: दशकों बाद आज भी ज़िंदा है पंचम दा की सुरमय विरासत, सुनें आर डी बर्मन के सदाबहार सुपरहिट्स
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए