'जब हैरी मेट सेजल' का नया गाना 'हवाएं' रिलीज, शाहरुख-अनुष्का की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का नया गाना 'हवाएं' आज मुंबई में रिलीज किया गया। 'हवाएं' गाने को समुद्र के किनारे एक विशेष कार्यक्रम में रिलीज किया गया।
नई दिल्ली:
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का नया गाना 'हवाएं' आज मुंबई में रिलीज किया गया। इससे पहले फिल्म के गाने 'राधा', 'बीच बीच में' और 'बटरफ्लाई' लॉन्च हो चुके हैं। जो लोगो की प्लेलिस्ट में अपनी जगह पक्की कर चुकें है।
'हवाएं' गाने को समुद्र के किनारे एक विशेष कार्यक्रम में रिलीज किया गया। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे शाहरुख खान खासकर इस गाने के लॉन्च के लिए मुंबई पहुंचे थे।
पंजाबी शाहरुख और गुजराती अनुष्का की शानदार केमिस्ट्री गाने में साफ़ दिखाई दे रही है। इस खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक को कंपोज किया है प्रीतम ने और आवाज है अरिजीत सिंह की।
Sejal, tere hi liye saari wafayein... #Hawayein #JHMSAug4 @AnushkaSharma @RedChilliesEnt @sonymusicindia https://t.co/uMUT8E6hLu
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 26, 2017
आपको बता दें, ‘बटरफ्लाई’ गाने की लॉन्चिंग के दौरान शाहरुख अकेले ही नजर आए थे क्योंकि अनुष्का उस वक्त विराट कोहली के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही थीं। इस शुक्रवार अनुष्का और इम्तियाज तो ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे थे लेकिन शाहरुख खान नदारद दिखे। क्योंकि वो अपने परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में छुट्टियां मना रहे थे।
शाहरुख अब भारत लौट आए हैं, और आज इस रोमांटिक गाने को लॉन्च किया। गाने के लॉन्च के मौके पर शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा, इम्तियाज अली और प्रीतम भी मौजूद रहें।
फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को देशभर में रिलीज होगी।
और पढ़े: क्या फिर कभी करण जौहर के साथ काम करेंगी काजोल? जानिए एक्ट्रेस का जवाब
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय