प्री रिव्यू: इन 5 कारणों से आपको शाहरुख-अनुष्का की 'जब हैरी मेट सेजल' आएगी पसंद
अगर आप अनुष्का और शाहरुख के फैन हैं, तो यह फिल्म पूरा पैसा वसूल है। शाहरुख और अनुष्का ने इस फिल्म का जबर्दस्त प्रमोशन किया है।
नई दिल्ली:
दर्शकों को शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में दर्शक उन्हें तीसरी बार एक साथ देखने वाले हैं। जब वी मेट, लव आज कल, तमाशा, हाईवे, रॉकस्टार के बाद एक बार फिर से इम्तियाज अली जब हैरी मेट सेजल रोमांटिक लव स्टोरी के साथ आए हैं। इस फिल्म में कई खासियतें हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आएंगी।
अगर आप अनुष्का और शाहरुख के फैन हैं, तो यह फिल्म पूरा पैसा वसूल है। शाहरुख और अनुष्का ने इस फिल्म का जबर्दस्त प्रमोशन किया है। मीडिया में आई खबरों की मानें तो फिल्म इस वीकेंड शानदार कमाई कर सकती है। तो देर किस बात की है आपको बताते हैं फिल्म से जुड़े वो 5 कारण जिसकी वजह आपको यह फिल्म देखनी चाहिये।
'जब हैरी और सेजल' में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की केमेस्ट्री
'जब हैरी और सेजल' से पहले दर्शक शाहरुख और अनुष्का की केमेस्ट्री 'रब ने बना जोड़ी' और 'जब तक है जान' में काफी पसंद कर चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं फिल्म के ट्रेलर में दोनों की नोंक-झोंक, तकरार और रोमांटिक अंदाज भी दर्शकों ने खूब इंज्वाय किया है। अनुष्का जहां गुजराती बोलती दिखीं, वहीं शाहरुख पंजाबी मुंडे का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों ये दिल है मुश्किल फिल्म में भी नजर आए थे।
और पढ़ें: PHOTOS: 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में कुछ यूं दिखें शाहरुख, अनुष्का और इम्तियाज अली
शाहरुख अनुष्का की रोमांटिक लव स्टोरी
'किंग ऑफ रोमांस' शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म में रोमांटिक लव स्टोरी एक बार फिर से दर्शकों को इम्प्रेस करेगी। फिल्म के मिनी ट्रेलर में पहले ही इनकी लव स्टोरी का कुछ हिस्सा देखकर दर्शक लुत्फ उठा चुके हैं।
इम्तियाज अली का निर्देशन
इम्तियाज अली की फिल्मों के दीवानों को 'जब हैरी और सेजल' काफी रास आएगी। क्योंकि इम्तियाज अली अपनी फिल्मों में अलग तरह की लवस्टोरी दिखाने के लिए जाने जाते हैं। 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार' और 'लव आज कल' को भी दर्शकों ने काफी इंज्वाय किया था।
फिल्म के गाने
प्रीतम चक्रवर्ती के साउंडट्रैक को फैन्स ने हमेशा से ही पसंद किया है। इस फिल्म का हर गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के गाने 'बटरफ्लाई', सफर या हवाएं या फिर 'फुर्र' को दर्शकों ने काफी सराहा है।
और पढ़ें: 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए गुरुग्राम पहुंचे शाहरुख खान-अनुष्का शर्मा
सिनेमेटोग्राफी
फिल्म की सिनेमेटोग्राफी और शूटिंग लोकेशन भी काफी खूबसूरत लग रहा है। ऐसे में दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आने वाली है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय