'करीब करीब सिंगल' का ट्रेलर लॉन्च, इरफान खान-पार्वती की यात्रा कॉमेडी से है भरपूर
'करीब करीब सिंगल' फिल्म से मलयालम एक्ट्रेस पार्वती बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, जो इरफान खान से 21 साल छोटी हैं।
मुंबई:
इरफान खान और पार्वती स्टारर 'करीब करीब सिंगल' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इसमें ऐसी प्रेम कहानी दिखाई गई है, जो दो कैरेक्टर्स की आसामान्य यात्रा है और यह यात्रा धीरे-धीर रोमांचक हो जाती है।
मूवी 10 नवंबर 2017 को रिलीज होगी। इस फिल्म का कैप्शन 'साथ जीने मरने वाली स्टोरी नहीं है हमारी...' बताता है कि इसकी कहानी रिफ्रेशिंग है।
इरफान खान की शानदार एक्टिंग एक बार फिर आपको दीवाना बना देगी। वहीं उनकी कॉमिक टाइमिंग और वन लाइनर जबरदस्त है। दूसरी तरफ मलयालम एक्ट्रेस पार्वती, जो इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही है, भी अपने किरदार में जम रही हैं। वह इरफान से 21 साल छोटी हैं।
ये भी पढ़ें: कंगना-रितिक विवाद में नया मोड़, एक्टर के स्पोक्सपर्सन ने उठाए कई सवाल
फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। 'करीब करीब सिंगल' से शुरू हुई जर्नी प्यार में कैसे बदल जाती है, ये 10 नवंबर को थियेटर में पता चलेगा। बता दें कि इसके पहले इरफान खान की 'हिंदी मीडियम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था।
यहां देखें 'करीब करीब सिंगल' का ट्रेलर:
ये भी पढ़ें: PHOTOS: बिपाशा से लेकर दिव्यांका तक, इन सेलेब्स ने मनाया था पहला करवाचौथ
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह