IIFA 2018: नवाजुद्दीन ने श्रीदेवी को समर्पित किया अवॉर्ड, रेखा के लिए कही ये बात
श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने श्रीदेवी का पुरस्कार ग्रहण किया। भावुक हुए बोनी ने यह पुरस्कार 'मॉम' की टीम को समर्पित कर दिया।
बैंकॉक:
'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी' (आइफा) पुरस्कार समारोह में 'मॉम' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपना पुरस्कार फिल्म में उनकी सहकलाकार रहीं दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को समर्पित किया। श्रीदेवी को इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।
नवाजुद्दीन ने ट्वीट किया, 'मुझे बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी के साथ काम करने का एक मात्र मौका मिला था और मैं अपना पुरस्कार उन्हें समर्पित करता हूं।'
ये भी पढ़ें: IIFA 2018: तस्वीरों में देखिये आईफा अवार्ड के विनर्स की पूरी लिस्ट!
It was once in a lifetime opportunity to work wid d first female superstar @SrideviBKapoor & I dedicate my award as a tribute to her.
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) June 25, 2018
Living Legend #Rekhaji u stole the show last night, it was an honour to get the award from u.@IIFA 2018 had d best atmosphere ever. pic.twitter.com/YRyaeas2Vo
रवि उद्यावर निर्देशित फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी ने अपनी सौतेली बेटी का बदला लेने का फैसला करने वाली एक मां का किरदार निभाया था। उनकी सौतेली बेटी का किरदार पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली ने निभाया था। नवाजुद्दीन ने उनकी सहायता करने वाले एक जासूस का किरदार निभाया था।
सदाबहार अभिनेत्री रेखा से पुरस्कार लेते समय नवाजुद्दीन शानदार लग रहे थे। रेखा के बारे में नवाज ने कहा, 'रेखा जी, आपने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांध दिया, आपसे पुरस्कार लेना सम्मान की बात है।'
ये भी पढ़ें: Video: क्या हुआ जब 20 साल बाद IIFA में रेखा ने दिया लाइव परफॉर्मेंस...
We just can't get over Rekhaji's graceful moves and her timeless adayein on the #IIFA2018 stage last night. pic.twitter.com/JQrBm5vy1N
— IIFA Awards (@IIFA) June 25, 2018
श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने श्रीदेवी का पुरस्कार ग्रहण किया। भावुक हुए बोनी ने यह पुरस्कार 'मॉम' की टीम को समर्पित कर दिया।
She was the queen of grace and worthy of every praise. There's no doubt the award for Performance in a Leading Role - Female posthumously goes to the late #Sridevi#IIFA2018 #NEXAIIFAAwards pic.twitter.com/x88ClJgR1d
— IIFA Awards (@IIFA) June 24, 2018
श्रीदेवी का इसी साल दुबई में असामयिक निधन हो गया। समारोह के श्रद्धांजलि काल में श्रीदेवी, अभिनेता विनोद खन्ना और शशि कपूर को याद किया गया।
ये भी पढ़ें: मानसून के लिए अपने फर्नीचर को रखें तैयार, ये रहे आसान टिप्स
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि