IIFA 2017: शाहिद और आलिया को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड, 'नीरजा' सर्वश्रेष्ठ फिल्म
वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर ड्वायन ब्रावो भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस साल आईफा को करन जौहर और सैफ अली खान होस्ट करेंगे।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड की दुनिया के सम्मानित पुरस्कारों में से एक आईफा अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म उड़ता पंजाब के लिए बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं 'नीरजा' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में संपन्न हुआ।
इस अवॉर्ड समारोह में पूरा बॉलीवुड शिरकत करता नजर आया। सलमान खान से लेकर कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, शाहिद कपूर, प्रीति जिंदा सहित कई कलाकारों ने अपने जलवे बिखेरे।
वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर ड्वायन ब्रावो भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे, ब्रावो ने कहा कि आइफा में आकर और सलमान खान के साथ स्टेज साझा कर बहुत खुशी हुई। आईफा को करन जौहर और सैफ अली खान ने होस्ट किया।
यह भी पढ़ें: सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद ऑनलाइन रिलीज हुआ अमर्त्य सेन पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर
IIFA अवॉर्ड्स LIVE अपडेट्स
# आलिया भट्ट को उड़ता पंजाब के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब
# शाहिद कपूर को भी उड़ता पंजाब के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब
# 'नीरजा' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब
# iifa2017 पिंक के लिए अनिरूद्द रॉय चौधरी को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड
# शबाना आजमी को फिल्म नीरजा के लिए मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड, ट्वीट कर शबाना आजमी ने आइफा और टीम नीरजा को धन्यवाद दिया
Thank you IIFA and #Team Neerja for my 6th award this year for Best Supporting Actress For Neerja pic.twitter.com/IkcfuX21XE
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) July 16, 2017
# मशहूर संगीतकार ए आर रहमान को संगीत में उनके 25 वर्षों के योगदान के लिए मिला अवॉर्ड
Ace musician @arrahman awarded for his 25 years of musical contribution. #IIFA2017 pic.twitter.com/arWnayUGZ8
— IIFA Awards (@IIFA) July 16, 2017
# अनुपम खेर को एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड
# दिलजीत दोसांझ को फिल्म उड़ता पंजाब के लिए मिला 'बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड'
Award for Best Debutant - Male - @diljitdosanjh for Udta Punjab. #IIFA2017 pic.twitter.com/rfxB1AkzRl
— IIFA Awards (@IIFA) July 16, 2017
# दिशा पाटनी ने एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए जीता 'बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड'
Award for Best Debutant - Female - @DishPatani for M.S. Dhoni: The Untold Story. #IIFA2017 pic.twitter.com/VjIsT5Jmp9
— IIFA Awards (@IIFA) July 16, 2017
# आलिया भट्ट ने जीता स्टाइल आइकन ऑफ द इयर अवॉर्ड
Myntra Style Icon Award - @aliaa08 #IIFA2017 pic.twitter.com/jewfS2VYP9
— IIFA Awards (@IIFA) July 16, 2017
# कनिका कपूर को उड़ता पंजाब और तुलसी कुमार को एयरलिफ्ट के लिए मिला 'बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर' का अवॉर्ड
# कपूर एंड सन्स को iifa2017 में मिला 'बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड'
# जिम सार्ब ने नीरजा में बेस्ट निगेटिव रोल के लिए जीता अवॉर्ड
Jim Sarbh wins Best Performance in a Negative Role award for Neerja #IIFAAwards2017 #NewYork pic.twitter.com/5hD0zvUFq1
— ANI (@ANI_news) July 16, 2017
# फिल्म 'ढिशूम' के लिए वरुण धवन ने जीता कॉमिक रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
Varun Dhawan wins best actor in a comic role award for Dishoom #IIFAAwards2017 #NewYork pic.twitter.com/uSedltOONZ
— ANI (@ANI_news) July 16, 2017
# अमित मिश्रा को ऐ दिल है मुश्किल के लिए 'बेेस्ट प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड'
# अमिताभ भट्टाचार्य को 'चन्ना मेरे या' गाने के लिए मिला बेस्ट गीतकार का अवॉर्ड
#IIFA2017 Best Lyricist award goes to Amitabh Bhattacharya for the song Channa Mere Ya from Ae Dil Hai Mushkil
— ANI (@ANI_news) July 16, 2017
# प्रीतम को 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए मिला बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड
# तापसी पन्नू को 'पिंक' के लिए मिला वुमन ऑफ द इयर का अवॉर्ड
# बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की iifa2017 में धूम
The actor who redefines grandeur! His aura spells magic on the #IIFA2017 green carpet! @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/VFE0yXbeD4
— IIFA Awards (@IIFA) July 16, 2017
# संगीत के जादूगर ए आर रहमान ब्लैक सूट में शिरकत करते नजर आ रहे हैं।
The encyclopaedia of music! The maestro @arrahman looks stellar in his all black suit at the #IIFA2017 green carpet! pic.twitter.com/brXZC78LBd
— IIFA Awards (@IIFA) July 16, 2017
# अवार्ड्स में सोनाक्षी सिन्हा नए लुक में पहुंची
As pretty as a painting! @sonakshisinha draped in a beautiful riot of colors. #IIFA2017 pic.twitter.com/RMuQ7RYbS2
— IIFA Awards (@IIFA) July 16, 2017
# iifa2017 के ग्रीन कारपेट पर शाहिद और मीरा कपूर की खूबसूरत सेल्फी
How adorable is this selfie of the powerhouse couple! @shahidkapoor and Mira Kapoor light up the #IIFA2017 green carpet! pic.twitter.com/YRtWTL68X7
— IIFA Awards (@IIFA) July 16, 2017
# आदित्य रॉय कपूर ब्लैक सूट में पहुंचे। साथ में बोमन ईरानी भी
الحلوين اول الواصلين 🌚❤❤..
— ندى .. (@NDA_Salu) July 16, 2017
#IIFA2017 pic.twitter.com/X7RPbZ7ybl
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें