ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, ऐसे मचाई धूम
ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी 'सुपर 30' का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। अभी बयोपिक रिलीज़ नहीं हुई लेकिन यह लोगों की हिट लिस्ट में शामिल हो गई है।
मुंबई:
ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी 'सुपर 30' का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। अभी बयोपिक रिलीज़ नहीं हुई लेकिन यह लोगों की हिट लिस्ट में शामिल हो गई है। 'सुपर 30' का बयोपिक का पिछले हफ्ते पोस्टर रिलीज़ किया जिसे सबसे ज़्यादा सेरच किया गया है। पिछले हफ्ते गूगल पर ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म 'सुपर 30' सबसे ज्यादा ट्रेंड किया। गूगल ने अपनी सोशल साइट पर इसका एक छोटा वीडियो क्लिप जारी किया है, जिसमें प्रोफेसर आनंद राय की तरह रितिक रोशन पढ़ाते हुए नज़र आ रहे हैं। 'सुपर-30' की कहानी बिहार के रहने वाले आनंद कुमार पर आधारित है। वह हर साल ऐसे 30 बच्चों को IIT की मुफ्त कोचिंग देते हैं, जो गरीब और पिछड़े वर्ग के हैं।
और पढ़ें: प्यार, शादी और फिर तलाक के ताने बाने में बुनी कहानी है 'जलेबी', देखें फिल्म का ट्रेलर
'सुपर 30' ऋतिक रोशन की पहली बायोपिक होगी। इस फिल्म में कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर रितिक की पत्नी का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगी। मृणाल और ऋतिक की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेताब है। 'सुपर 30' पहले 23 नवंबर 2018 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी डेट बढ़ाकर 25 जनवरी 2019 हो गई है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें